अगले हफ्ते से शुरू हो रही है काशी महाकाल एक्सप्रेस, इस रूट पर चलेगी देश की तीसरी प्राइवेट ट्रेन

यह ट्रेन इंदौर के पास ओमकारेश्वर, उज्जैन के महकालेश्वर और वाराणसी के काशी विश्वनाथ को जोड़ेगी

अपडेटेड Feb 14, 2020 पर 4:52 PM

भारतीय रेलवे का पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) IRCTC (indian railway catering and tousrism corporation) अगले हफ्ते से अपनी तीसरी प्राइवेट ट्रेन शुरू कर रही है। यह ट्रेन वाराणसी से इंदौर के बीच में चलेगी। IRCTC 16 फरवरी को अपनी इस काशी महाकाल एक्सप्रेस (Kashi Mahakal Express) ट्रेन का उद्घाटन कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन अपने कॉमर्शियल रूट पर 20 फरवरी से सफर करना शुरू कर देगी।

काशी महाकाल एक्सप्रेस लंबी दूरी की पहली कॉरपोरेट यानी प्राइवेट ट्रेन होगी। यात्री बर्थ वाली इस सुपरफास्ट एसी ट्रेन में ओवरनाइट जर्नी का आनंद ले सकेंगे।

इस ट्रेन की खास बात यह होगी कि यह तीन ज्योतिर्लिंगों को कनेक्ट करेगी। यह ट्रेन इंदौर के पास ओमकारेश्वर, उज्जैन के महकालेश्वर और वाराणसी के काशी विश्वनाथ को जोड़ेगी। तीर्थयात्रियों के अलावा यह ट्रेन भोपाल और इंदौर के बीच में सफर करने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी एक अच्छा साधन बन सकती है।

इस ट्रेन में यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यात्रा के दौरान अच्छी क्वालिटी का शाकाहारी भोजन, बिस्तर और बढ़िया साफ-सफाई की सर्विस दी जाएगी। यात्रियों को 10 लाख तक ट्रैवल इंश्योरेंस दिया जाएगा। ट्रेन में हर कोच में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे, यहां स्क्रीन भी लगी होगी, जिसमें कोई भी बैकअप देख पाएगा।

क्या होगा रूट?

ट्रेन के दो रुट होंगे। यह लखनऊ-कानपुर और इलाहाबाद-कानपुर दो रूटों से चलेगी।


कैंट- लखनऊ -कानपुर- झांसी- बीना- संत हिरदारामनगर- उज्जैन- इंदौर

कैंट- इलाहाबाद- कानुपर- झांसी- बीना- संत हिरदारामनगर- उज्जैन- इंदौर

बुकिंग कैसे होगी?

तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) की तरह ही इस ट्रेन की टिकट भी ऑनलाइन मिलेगी। यात्री IRCTC की वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। IRCTC Rail Connect मोबाइल ऐप पर भी टिकट की बुकिंग हो जाएगी। यात्री चार्ट तैयार होने से चार घंटे पहले टिकट काउंटर से भी तत्काल टिकट बुक करा सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें। 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।