PM Modi Kerala Visit Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 दिसंबर को दक्षिण भारतीय राज्यों के दौरे पर हैं। PM मोदी ने मंगलवार को तमिलनाडु में 20 हजार करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके अलावा पीएम ने लक्षद्वीप के कवरत्ती में बुधवार को 1,156 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। फिर प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के त्रिशूर में दो लाख महिलाओं की एक विशाल सभा को संबोधित किया। इसे आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का चुनावी बिगुल माना जा रहा है
PM Modi 'Mission South' Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए दक्षिण भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। चुनावी साल में बीजेपी तमिलनाडु जैसे दक्षिण भारत के प्रमुख राज्यों पर फोकस कर रही है। पीएम मोदी इस समय तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप के दौरे पर
PM Modi 'Mission South' Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए दक्षिण भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। चुनावी साल में बीजेपी तमिलनाडु जैसे दक्षिण भारत के प्रमुख राज्यों पर फोकस कर रही है। पीएम मोदी इस समय तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप के दौरे पर हैं। चुनावी साल की शुरुआत में पीएम मोदी के दक्षिण दौरे के कई मायने हैं। पीएम मोदी बुधवार को केरल के त्रिशूर में दो लाख महिलाओं की एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे। इसे आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आधिकारिक तौर पर BJP का चुनावी बिगुल माना जा रहा है।
लक्षद्वीप को दी 1,200 करोड़ रुपये की सौगात
प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में 1,156 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की शुरुआत एक समारोह में की गई जिसमें सैकड़ों द्वीपवासियों ने हिस्सा लिया।
इसमें कोच्चि-लक्षद्वीप द्वीप पनडुब्बी ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन (केएलआई - एसओएफसी) परियोजना शामिल है, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री ने अगस्त 2020 में लाल किले पर अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में की थी। इस पहल का उद्देश्य लक्षद्वीप द्वीप पर धीमी इंटरनेट गति की चुनौती को दूर करना है।
केरल में महिलाओं को किया संबोधित
केरल के त्रिशूर में PM नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रोड शो किया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी बुधवार शाम को केरल के त्रिशूर में दो लाख महिलाओं की एक विशाल सभा को संबोधित किया। इसे आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का चुनावी बिगुल माना जा रहा है। संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण विधेयक को पारित होने पर पीएम मोदी को बधाई देने के लिए बीजेपी की केरल इकाई ने थेक्किनकाडु मैदान में ‘स्त्री शक्ति मोदीक ओप्पम’ नामक सम्मेलन का आयोजन किया था।
आंगनवाड़ी शिक्षकों, आशा कार्यकर्ताओं, उद्यमियों, कलाकारों, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न पृष्ठभूमि की महिलाओं के इस कार्यक्रम में शामिल थे। हालांकि इस कार्यक्रम को महिलाओं की एक विशाल बैठक के रूप में योजनाबद्ध किया गया है। लेकिन इसे केरल में राजनीतिक पैठ बनाने के प्रयास में आगामी आम चुनावों के लिए BJP द्वारा चुनाव अभियान की आधिकारिक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
केरल सरकार पर पीएम मोदी का हमला
केरल के त्रिशूर में 'स्त्री शक्ति कार्यक्रम' को संबोधित करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज शिवगंगे की महान रानी वेलु नचियार की जन्मजयंती है। आज समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की भी जन्म जयंती है। नारी शक्ति का सामर्थ्य कितना बड़ा होता है यह इन दोनों से सीखने को मिलता है। केरल की बेटियों ने भारत की आज़ादी, संस्कृति और संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि कहा कि आजकल देश में मोदी की गारंटी की चर्चा है लेकिन मैं मानता हूं कि देश की नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी है। दुर्भाग्य से आज़ादी के बाद कांग्रेस की सरकारों ने, LDF-UDF की सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर माना। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून वर्षों तक लटकाए रखा।
इसके पहले पीएम मोदी ने तमिलनाडु का दौरा किया था। जहां करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात दी थी। पीएम मोदी ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और विश्वविद्यालय के एक दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे।