Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JANUARY 05, 2024 / 8:28 PM IST

Breaking News Highlights: जयपुर पहुंचे PM मोदी! BJP दफ्तर में पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात, 3 दिन तक हाई अलर्ट पर शहर

PM Modi Rajasthan Visit Highlights: राजस्थान में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (5 जनवरी) पहली बार राज्य के दौरे पर गए हैं। पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए शुक्रवार शाम राजधानी जयपुर पहुंचे। राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। वहां से पीएम मोदी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। तय कार्यक्रम के अनुसार वह BJP प्रदेश कार्यालय में विधायकों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वह 7 जनवरी तक जयपुर में ही रहेंगे

PM Modi Jaipur Visit Highlights: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता राजेंद्र राठौड़ ने पत्रकारों को बताया कि पीएम मोदी पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे और वहीं रात्रि भोज करेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं। कार्यालय को पूरी तरह से सजाया गया है और रंग बिरंगी रोशनी की गई है। वहीं, एयरपोर्ट से लेकर पार्टी कार्यालय तथा अन्य रूट्स पर बीजेपी

PM Modi Rajasthan Visit Highlights: पीएम मोदी विशेष विमान से शुक्रवार शाम जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे
PM Modi Rajasthan Visit Highlights: पीएम मोदी विशेष विमान से शुक्रवार शाम जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे
JANUARY 05, 2024 / 5:17 PM IST

Latest News Live: धोनी ने अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर के खिलाफ दर्ज कराया आपराधिक मुकदमा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने दावा किया है कि अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड (Aarka Sports and Management Limited) से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करके उनसे करीब 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला एक क्रिकेट अकादमी से जुड़ा है और इसमें मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास नाम के अधिकारी शामिल हैं। दिग्गज क्रिकेटर धोनी (MS Dhoni) ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ रांची की अदालत में आपराधिक मामला दायर किया है।

    JANUARY 05, 2024 / 4:49 PM IST

    Attack on ED team in Bengal live: बंगाल के राज्यपाल ने ममता सरकार को आड़े हाथ लिया

    पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों पर हमले को "भयानक" बताया। राज्यपाल ने घटना के संबंध में राज्य के मुख्य सचिव बीपी गोपालिका को भी तलब किया है। शुक्रवार को कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख के समर्थकों द्वारा कुछ ईडी अधिकारियों पर हमला किया गया और उनके वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जब उन्होंने राशन वितरण घोटाले की जांच के सिलसिले में उत्तर 24 परगना जिले में उनके आवास पर छापा मारने की कोशिश की।

      JANUARY 05, 2024 / 4:36 PM IST

      Schools Closed News Live: कड़ाके की ठंड के चलते यूपी में 14 जनवरी तक स्कूल बंद

      नए साल की शुरुआत के साथ ही पूरा उत्तर भारत शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में हैं। उत्तर प्रदेश में असामान्य रूप से ठंड, शीतलहर और घने कोहरे के कारण कई जिलों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही आने वाले दिनों में पूर्वी यूपी में ठंड बढ़ने के साथ हल्की बारिश की भी आशंका जताई गई है। इस बीच यूपी के कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने स्कूलों को 14 जनवरी 2024 तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। (School Holidays in UP)। हालांकि, आदेश में कहा गया है कि राज्य के कुछ जिलों में डीएम मौसम के आधार पर स्कूलों को बंद रखने या स्कूलों का समय बदलने का फैसला ले रहे हैं।

        JANUARY 05, 2024 / 4:08 PM IST

        Delhi News Live: स्वाति मालीवाल ने दिया इस्तीफा

        आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकित किए जाने के बाद दिल्ली महिला आयोग (DCW) प्रमुख स्वाति मालीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि बताया कि दिल्ली महिला आयोग ने पिछले 8 वर्षों में बहुत अच्छा काम किया है। हमने 1 लाख 70 हजार शिकायतों पर काम किया है। उन्होंने कहा कि हमने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को 500 से अधिक सुझाव भेजे हैं। हमने 60,000 यौन उत्पीड़न पीड़िताओं की काउंसलिंग की है...181 महिला हेल्पलाइन नंबर पर करीब 41 लाख कॉल आईं हैं। बता दें कि AAP ने दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाती मालीवाल को अपना राज्यसभा प्रत्याशी बनाने का ऐलान लिया है।

          JANUARY 05, 2024 / 3:30 PM IST

          Rajya Sabha Elections 2024 Live: स्वाति मालीवाल के बारे में जानें बड़ी बातें (Who is DCW chief Swati Maliwal)

          - 15 अक्टूबर 1984 को जन्मी स्वाति मालीवाल जुलाई 2015 में DCW अध्यक्ष बनी थीं। उनका कार्यकाल 2018 में समाप्त हो गया, लेकिन एक बार फिर उनके कार्यकाल को अगले तीन वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया। मालीवाल इस पद पर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की महिला हैं। इससे पहले, वह सार्वजनिक शिकायतों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाहकार थीं।

          - मालीवाल भी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल टीम की एक मुख्य सदस्य थीं। वह इंडियन अगेंस्ट करप्शन आंदोलन में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की महिलाओं में से एक थीं, जिसका नेतृत्व अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल ने किया था। उनकी शादी AAP नेता नवीन जयहिंद से हुई थी। हालांकि, फरवरी 2020 में कपल का तलाक हो गया।

          - उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जन्मी मालीवाल ने JSS एकेडमी ऑफ टेक्निकल एजुकेशन से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएट की डिग्री हासिल करने से पहले एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की थी।

          - शुरुआत में HCL में काम करने के बाद, उन्होंने 22 साल की उम्र में अपनी नौकरी छोड़ दी। फिर वह केजरीवाल और जेल में बंद AAP नेता मनीष सिसौदिया द्वारा संचालित NGO "Parivartan" में शामिल हो गईं।

          - द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मालीवाल ने महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए 2013 में कुछ समय के लिए ग्रीनपीस इंडिया ( Greenpeace India) के प्रचारक के रूप में कार्य किया। इसके बाद 2014 में उन्होंने दिल्ली में विधायकों के साथ विकास सलाहकार के रूप में काम किया।

          - मालीवाल भारत में सत्ता के बढ़ते केंद्रीकरण की वकालत करने वाले विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा, उन्होंने सूचना का अधिकार (RTI) एक्ट के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान भी चलाए हैं।

            JANUARY 05, 2024 / 3:13 PM IST

            Attack on ED team in Bengal live: ED पर हुए हमले को केंद्रीय मंत्री ने बताया संविधान पर हमला

            पश्चिम बंगाल में ED की टीम पर हुए हमले पर केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने कहा, "संदेशखाली में जो हुआ उसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं...यह सिर्फ एक केंद्रीय एजेंसी ईडी की टीम पर हमला नहीं है, बल्कि पूरे संविधान पर हमला है....पश्चिम बंगाल में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। हम जांच करेंगे कि ऐसा क्यों हो रहा है। जब किसी राज्य में बार-बार ऐसी घटनाएं होती हैं तो इससे पता चलता है कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल हो रही है...."

              JANUARY 05, 2024 / 2:56 PM IST

              Delhi News Live: स्वाति ने 8 साल में डेढ़ लाख से अधिक शिकायतों पर कर की कार्रवाई

              राज्यसभा उम्मीदवार घोषित होने के बाद DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में बताया कि दिल्ली महिला आयोग ने पिछले 8 वर्षों में बहुत अच्छा काम किया है। हमने 1 लाख 70 हजार शिकायतों पर काम किया है। उन्होंने कहा कि हमने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को 500 से अधिक सुझाव भेजे हैं। हमने 60,000 यौन उत्पीड़न पीड़िताओं की काउंसलिंग की है...181 महिला हेल्पलाइन नंबर पर करीब 41 लाख कॉल आईं हैं। बता दें कि AAP ने दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाती मालीवाल को अपना राज्यसभा प्रत्याशी बनाने का ऐलान लिया है।

                JANUARY 05, 2024 / 2:21 PM IST

                Rajya Sabha Elections Live: स्वाति मालिवाल को राज्यसभा भेजेगी AAP

                राष्ट्रीय राजधानी में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली महिला आयोग (DCW) की मौजूदा अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। AAP ने 19 जनवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए स्वाति मालीवाल को शुक्रवार को अपना उम्मीदवार नामित किया है। उन्हें सुशील कुमार गुप्ता की जगह राज्यसभा का टिकट दिया गया है। इसके अलावा दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर भरोसा जताया है। जबकि तीसरे उम्मीदवार एनडी गुप्ता (ND Gupta) हैं, जो ऊपरी सदन में दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से नॉमिनेशन दाखिल करेंगे।

                  JANUARY 05, 2024 / 1:43 PM IST

                  MV Lila Norfolk hijacked Live: सोमालिया के पास जहाज हाइजैक, 15 भारतीय क्रू मेंबर्स हैं सवार

                  सोमालिया तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज का अपहरण कर लिया गया है, जिसमें 15 भारतीय क्रू मेंबर्स भी सवार थे। भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने स्थिति पर नजर रखने और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए युद्धपोत INS चेन्नई को रवाना कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय नौसेना अपहृत जहाज 'एमवी लीला नॉरफॉक (MV Lila Norfolk)' जहाज पर कड़ी निगरानी रख रही है। अधिकारी ने बताया कि इस बारे में कल (4 जनवरी) शाम को जानकारी मिली थी।

                    JANUARY 05, 2024 / 1:18 PM IST

                    UP News Live: यूपी के सुल्तानपुर में बाप-बेटी एकसाथ बने लेखपाल

                    उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती का रिजल्ट आने के बाद सुल्तानपुर के एक परिवार में दोहरी खुशी छा गई। जिले में पिता-बेटी का एक साथ लेखपाल (Lekhpal) के पद पर चयन हुआ है। जी हां, एक तरफ जहां सेना से रिटायर पिता ने लेखपाल के पद पर सफलता हासिल की, तो बेटी ने भी पहले ही प्रयास में अकाउंटेंट की परीक्षा पास कर ली। पिता-पुत्री का एक साथ लेखपाल पद पर चयन होने से परिवार में दोहरी खुशी छा गई है। जिले में पिता-बेटी सफलता की चर्चा हो रही है। लोग इस जोड़ी की जमकर सराहना कर रहे हैं। परिजनों ने कहा कि इस दोहरी सफलता से हम बेहद खुश हैं और उनके लिए ये बड़ी बात है। पढ़ें, पूरी स्टोरी..

                      JANUARY 05, 2024 / 12:32 PM IST

                      Ram Temple Inauguration News Live: 'मंदिर का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए'

                      बिहार मंत्री अशोक चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि धर्म अपनाने की चीज है। आज मैं हिंदू हैं, कल को मैं लछुआर जाऊं और मेरे अंदर प्रेरणा आ जाए और मैं जैनी हो जाऊं..इसमें क्या कोई रोक-टोक है? कल को मैं अजमेर शरीफ जाऊं मुझे प्रेरणा और दिव्य ज्ञान मिल जाए कि मैं मुस्लिम हो जाऊं...धर्म और राजनीति का अपना अलग जगह है।....अंग्रेजों ने हिंदूस्तान को लूटा और फिर लूटकर इंग्लैंड लेकर गए। तो हम कमजोर हो गए। हिंदूस्तान जब मुगलों के शासन में था तब हिंदूस्तान कमजोर नहीं था हिंदूस्तान तब मजबूत था क्योंकि मुगल यहां से भागे नहीं थे, मुगल के पास जो कुछ भी था वो सब हिंदूस्तान में था।...देश में राजनीति करने के लिए हमें गरीब, वंचित और शोषितों को मजबूत बनाने के लिए योजना बननी चाहिए। धर्म को राजनीति से जोड़ना उचित नहीं है।....मंदिर का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।

                        JANUARY 05, 2024 / 12:05 PM IST

                        PM Modi Rajasthan Visit Live: जयपुर में BJP कार्यालय के पास सुरक्षा बढ़ाई गई

                        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीजेपी कार्यालय के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह 58वें डीजीपी-आईजीपी राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी के बीजेपी कार्यालय जाने की भी संभावना है जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और राज्य इकाई के पार्टी नेताओं को संबोधित करेंगे।

                          JANUARY 05, 2024 / 11:34 AM IST

                          Enforcement Directorate team attacked​ Live: 200 लोगों ने ED पर किया हमला, TMC नेता के घर छापेमारी के लिए गई थी टीम

                          पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम पर सैकड़ों लोगों ने हमला कर दिया। यह घटना उत्तर 24 परगना जिले से सामने आई, जहां टीम कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में कई स्थानों पर छापेमारी करने गई थी। टीम पर उस समय हमला किया गया जब वह तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता शाहजहां शेख के घर के पास पहुंची थी। बाद में टीएमसी नेता को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। राशन घोटाला मामले में ED ने बनगांव में पूर्व बनगांव नगर पालिका अध्यक्ष शंकर आध्या के आवास पर भी छापेमारी की। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 200 से अधिक स्थानीय लोगों ने ED टीम के साथ आए प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों और केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों को घेर लिया। भीड़ ने सरकारी अधिकारियों के वाहनों में तोड़फोड़ भी की।

                            JANUARY 05, 2024 / 11:25 AM IST

                            Karanpur Assembly Election 2024 Live Updates: राजस्थान की करणपुर में मतदान जारी

                            राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट के लिए मतदान जारी है। राज्य की सबसे चर्चित करणपुर विधानसभा सीट पर वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई, जो आज शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। घने कोहरे और ठिठुरन भरी सर्दी के बावजूद मतदाता वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। करणपुर विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार और राजस्थान के मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह ने अपना वोट डाल दिया है।

                              JANUARY 05, 2024 / 11:16 AM IST

                              UP News Live: कुख्यात गैंगस्टर विनोद उपाध्याय एनकाउंटर में ढेर

                              उत्तर प्रदेश (UP) के गोरखपुर से एनकाउंटर की एक बड़ी खबर सामने आई है। कुख्यात गैंगस्टर और एक लाख रुपये का इनामी बदमाश विनोद उपाध्याय (gangster Vinod Upadhyay) को उत्तर प्रदेश STF ने एनकाउंट में ढेर कर दिया है। पिछले काफी समय से यूपी पुलिस और STF को विनोद उपाध्याय की तलाश थी। माफिया के ऊपर 1 लाख का इनाम भी घोषित किया गया था। अब STF ने विनोद उपाध्याय का एनकाउंटर कर दिया है। विनोद गोरखपुर के टॉप-10 अपराधियों की लिस्‍ट में शामिल था। STF के साथ गोरखपुर क्राइम ब्रांच भी उसके पीछे लगी हुई थी।

                                JANUARY 05, 2024 / 11:00 AM IST

                                Attack on ED team in Bengal live: बंगाल में ED की टीम पर हमला

                                पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में स्थित संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर शुक्रवार को छापेमारी के दौरान भीड़ ने हमला कर दिया। BJP प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, "....जिस तरीके से आज संदेशखाली में ईडी पर हमला हुआ वो दिखाता है कि बंगाल में रोहिंग्या घुसकर राज्य में कानून-व्यवस्था के साथ क्या कर रहे हैं...ये सिर्फ ईडी के साथ नहीं बल्कि आने वाले समय में ऐसा बंगालियों के साथ भी होगा। ये सरकार रहेगी तो ऐसा होता रहेगा।"

                                  JANUARY 05, 2024 / 10:41 AM IST

                                  Hindu temple vandalized in America Live: कैलिफोर्निया में फिर हिंदू मंदिर में तोड़फोड़

                                  अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने शुक्रवार को बताया कि कैलिफोर्निया में एक हिंदू मंदिर को खालिस्तानी समर्थकों ने हमला किया है। खालिस्तानी समर्थकों ने मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे और तोड़फोड़ की। खालिस्तानियों की यह करतूत कैलिफोर्निया में ही स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के दो सप्ताह सामने आई है। पढ़ें, पूरी रिपोर्ट...

                                    JANUARY 05, 2024 / 10:28 AM IST

                                    Delhi CM Arvind Kejriwal News LIVE: सीएम केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

                                    मनीष सिसोदिया के जन्मदिन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शुभकामनाएं दी हैं। सीएम केजरीवाल ने लिखा कि ये दोस्ती बहुत पुरानी है। हमारा स्नेह और भरोसा बहुत मज़बूत है। जनता के लिए काम करने का ये जुनून भी बहुत पुराना है। साज़िश रचने वाले लाख कोशिश कर लें.. ये भरोसा, ये स्नेह और ये दोस्ती कभी नहीं टूटेगी। बता दें कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की दोस्ती करीब 24 साल पुरानी है। उस समय केजरीवाल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में काम करते थे।

                                      JANUARY 05, 2024 / 10:00 AM IST

                                      Rajasthan Polls LIVE Update: राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट के लिए वोटिंग शुरू

                                      राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई है। यह वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यहां से चुनाव लड़ रहे अपने प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को पहले ही मंत्रिपरिषद में शामिल करते हुए राज्यमंत्री बना दिया है। चुनाव के नतीजे 8 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।

                                        JANUARY 05, 2024 / 9:37 AM IST

                                        Weather LIVE Update: उत्तर भारत में कंपकपा देने वाली ठंड

                                        उत्तर भारत के बड़े हिस्से में गुरुवार (4 जनवरी) को कंपकंपा देने वाली सर्दी रही। इस बीच अधिकतम तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा जो इस मौसम के सामान्य तापमान से कई डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, क्षेत्र में लगातार कम बादल छाए रहने और धूप कम निकलने के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया।

                                          JANUARY 05, 2024 / 9:07 AM IST

                                          PM Modi Jaipur Visit Live: पीएम मोदी आज जाएंगे जयपुर

                                          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जयपुर आने के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। उनका कार्यक्रम पहले 6 जनवरी को था, लेकिन अब वे 5 जनवरी की शाम को ही जयपुर पहुंच जाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी जयपुर आ रहे हैं। वो तीन दिन तक जयपुर में ही रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह दोनों डीजी आईजी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी जयपुर एयरपोर्ट से सीधे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। जहां पर पार्टी के पदाधिकारियों और नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक लेंगे। पीएम मोदी की बैठक को लेकर पार्टी की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

                                            JANUARY 05, 2024 / 9:01 AM IST

                                            नमस्कार

                                            मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।