Pakistan Election Result Live: पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनाव की वोटिंग 8 फरवरी 2024 को खत्म हो गई थी। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने धांधली और छिटपुट हिंसा के आरोपों के बीच 10 घंटे से अधिक समय बाद चुनावी परिणाम की घोषणा शुरू की गई। इन नतीजों में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी PTI द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार आश्चर्यजनक रूप से अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं
Pakistan Election Result Highlights: पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतगणना जारी है। पाकिस्तान में मुख्य रूप से 3 पार्टियों के बीच मुकाबला है। इनमें पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N), पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI), और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) शामिल हैं। करीब 12 करोड़ मतदाताओं ने चुनाव में हिस्सा लिया। वोटिंग के समय मोबाइल फोन सर्विस को बंद कर
Pakistan Election Result Highlights: पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतगणना जारी है। पाकिस्तान में मुख्य रूप से 3 पार्टियों के बीच मुकाबला है। इनमें पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N), पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI), और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) शामिल हैं। करीब 12 करोड़ मतदाताओं ने चुनाव में हिस्सा लिया। वोटिंग के समय मोबाइल फोन सर्विस को बंद कर दिया गया था।
चुनाव ड्यूटी के दौरान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खां जिले में सुरक्षाकर्मियों के वाहन पर हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। वाशबूद पंजगुर में हुए विस्फोट में दो बच्चों के मरने की सूचना है, अन्य घटनाओं में भी दो लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली (NA) में कुल 336 सीटें हैं। इनमें से 265 सीटों पर चुनाव हुए और बाकी सीटें रिजर्व हैं। नई सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 265 सीट में से 133 सीट जीतनी होंगी।
पाकिस्तान की कमान संभालाने की तैयारी कर रहे पूर्व पीएम नवाज शरीफ, उनके भाई शहबाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम शरीफ अपनी-अपनी सीटों से चुनाव जीत चुके हैं। नवाज शरीफ ने लाहौर की NA130, शहबाज शरीफ ने लाहौर की PP-158 सीट से जीत दर्ज की है। वहीं मरियम नवाज ने लाहौर PP-159 सीट से जीत दर्ज की है।
इमरान खान का शानदार प्रदर्शन
अब तक सामने आए रिजल्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने शाम 6 बजे तक 107 सीटों पर नतीजों का ऐलान हो चुका है। इसमें 42 सीटें जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी PTI द्वारा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीती है। वहीं, 34 सीटें नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) की पार्टी PML-N ने जीती हैं। जबकि 27 सीटों पर बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto) की PPP ने जीत दर्ज की है। इससे पहले पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया था कि 154 सीटों पर इमरान की पार्टी आगे चल रही है। लेकिन अब अचानक नतीजे बदलते नजर आ रहे हैं।
पाकिस्तान के अधिकारी गुरुवार को हुए चुनाव के बाद बेहद धीमी गति से मतगणना कर रहे हैं। अभी तक हुई गणना के अनुसार, चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहराए गए और जेल में बंद इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने आश्चर्यजनक रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में हैं। उनके चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध है। 71 वर्षीय इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रत्याशी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि देश के सुप्रीम कोर्ट ने उनकी पार्टी को उसके चुनाव चिह्न क्रिकेट का 'बल्ला' से वंचित करने के निर्वाचन आयोग के फैसले को बरकरार रखा है।
मतदान गुरुवार शाम पांच बजे तक हुआ लेकिन पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने पहले आधिकारिक परिणाम की घोषणा 10 घंटे बाद शुक्रवार देर रात 3 बजे की। इस देरी को लेकर कई लोगों ने चिंता व्यक्त की और नतीजों में हेरफेर किए जाने की आशंका जताई।
ECP ने अब तक आधिकारिक तौर पर खैबर-पख्तूनख्वा (KP) विधानसभा की केवल 4 सीट के नतीजे घोषित किए हैं। इन सभी सीट पर पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। आयोग ने नेशनल असेंबली या अन्य प्रांतों का एक भी परिणाम अपनी वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया है लेकिन निजी मीडिया चैनलों ने दिखाया कि पीटीआई समर्थित उम्मीदवार आगे हैं।
'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' अखबार के अनुसार, पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने 6 एनए सीट जीती हैं जबकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने चार और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने तीन सीट जीती हैं। 'BB उर्दू' ने बताया कि PTI समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों और PML-N ने चार-चार सीट और PPP ने तीन सीट जीतीं। 'डॉन' समाचार पत्र के अनुसार, पीएमएल-एन ने चार सीट पर जीत हासिल की है, जबकि पीटीआई समर्थित उम्मीदवारों को तीन और पीपीपी को दो सीट पर जीत मिली।
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पीटीआई के पक्ष में हुए भारी मतदान की बात को स्वीकार किया है। लेकिन उसे अब भी उम्मीद है कि उसके प्रमुख नवाज शरीफ को रिकॉर्ड चौथी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। शरीफ चुनाव जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, क्योंकि उन्हें शक्तिशाली सेना का समर्थन प्राप्त है।
नेशनल असेंबली में 133 सीटें जीतनी होंगी
नेशनल असेंबली की 336 सीट में से 266 पर ही मतदान कराया जाता है। लेकिन बाजौर में हमले में एक उम्मीदवार की मौत हो जाने के बाद एक सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था। अन्य 60 सीट महिलाओं के लिए और 10 अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं। ये जीतने वाले दलों को आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर आवंटित की जाती हैं। नई सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 265 सीट में से 133 सीट जीतनी होंगी।