Mahadev App Case: एक्टर रणबीर कपूर ने ED से 2 सप्ताह का मांगा समय
महादेव ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से समन जारी किए जाने के एक दिन बाद बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने गुरुवार को इसका जवाब देने के लिए जांच एजेंसी दो सप्ताह का समय मांगा है। रॉकस्टार एक्टर को 6 अक्टूबर को ED के सामने पेश होने और मामले में चल रही जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया था। कपूर पर ऐप के लिए प्रचार गतिविधियों में शामिल होने और प्रमोटरों से नकद एवं चेक के रूप में पर्याप्त धनराशि प्राप्त करने का आरोप है। हालांकि, उन्हें मिली सटीक राशि का खुलासा नहीं किया गया है।
ED के एक अधिकारी ने mid-day.com को बताया कि वे सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि "ऐप को बढ़ावा देने में शामिल मशहूर हस्तियों की ओर बड़ी मात्रा में मनी लॉन्ड्रिंग की गई है"। ED ने खुलासा किया कि टाइगर श्रॉफ, सनी लियोन, राहत फतेह अली खान, आतिफ असलम, नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी, अली असगर, भारती सिंह, भाग्यश्री और पुलकित सहित कई हस्तियों ने महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की भव्य शादी में भाग लिया था।