Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 17, 2023 / 7:56 PM IST

Breaking News Highlight: कर्नाटक की जीत के बाद रणदीप सिंह सुरजेवाला को कांग्रेस ने MP में दी जिम्मेदारी

Elections 2023 News Live: कांग्रेस ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्यप्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया। उनके पास कर्नाटक की जिम्मेदारी भी रहेगी। वहीं मुकुल वासनिक को गुजरात का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है।

Breaking News Highlight: कर्नाटक में कांग्रेस को जीत दिलाने के बाद सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला का पार्टी में कद बढ़ा है। कांग्रेस ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया। उनके पास कर्नाटक की जिम्मेदारी भी रहेगी। वहीं मुकुल वासनिक को गुजरात का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है।

Breaking News Highlight: कर्नाटक में कांग्रेस को जीत दिलाने के बाद सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला का पार्टी में कद बढ़ा
Breaking News Highlight: कर्नाटक में कांग्रेस को जीत दिलाने के बाद सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला का पार्टी में कद बढ़ा
AUGUST 17, 2023 / 7:54 PM IST

Elections News Live: कर्नाटक की जीत के बाद रणदीप सिंह सुरजेवाला को कांग्रेस ने MP में दी जिम्मेदारी

कर्नाटक में कांग्रेस को जीत दिलाने के बाद सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला का पार्टी में कद बढ़ा है। कांग्रेस ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्यप्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया। उनके पास कर्नाटक की जिम्मेदारी भी रहेगी। वहीं मुकुल वासनिक को गुजरात का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है।

    AUGUST 17, 2023 / 6:44 PM IST

    Elections News Live: PM Modi के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अजय राय बने UP कांग्रेस के अध्यक्ष

    कांग्रेस ने पूर्व विधायक अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अजय राय 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा मुकुल वासनिक को कांग्रेस ने गुजरात का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया।

      AUGUST 17, 2023 / 6:44 PM IST

      Elections News Live: PM Modi के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अजय राय बने UP कांग्रेस के अध्यक्ष

      कांग्रेस ने पूर्व विधायक अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अजय राय 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा मुकुल वासनिक को कांग्रेस ने गुजरात का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया।

        AUGUST 17, 2023 / 4:30 PM IST

        Elections 2023: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट

        भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने आगामी एमपी चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। जबकि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई है। पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में नवंबर-दिसंबर में चुनाव होने की उम्मीद है। इन पांचों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) केवल मध्य प्रदेश में सत्ता में है। जबकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार है। वहीं, तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) की सरकार है।

          AUGUST 17, 2023 / 3:56 PM IST

          Breaking News Live: हरियाणा की नूंह जिला अदालत ने बिट्टू बजरंगी को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।

          हरियाणा की नूंह जिला अदालत ने बिट्टू बजरंगी को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। बिट्टू बजरंगी और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद कल नूंह पुलिस ने बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार किया था।

            AUGUST 17, 2023 / 3:17 PM IST

            Chandrayaan-3 Live: मेन मॉड्यूल से अलग हुआ लैंडर विक्रम, अंतिम स्टेज में पहुंचा ISRO का मिशन

            ISRO के चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम गुरुवार को प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हो गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्र मिशन ने चंद्रमा के चारों ओर लगभग गोलाकार कक्षा सफलतापूर्वक स्थापित की थी। एलएम को प्रोपल्शन मॉड्यूल (पीएम) से सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया है। इसरो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, एलएम कल लगभग 1600 बजे, आईएसटी के लिए नियोजित डीबूस्टिंग पर थोड़ी निचली कक्षा में उतरने के लिए तैयार है। CNN-News18 से बात करते हुए इसरो के पूर्व चेयरमैन के सिवन ने कहा, 'हमें खुशी है कि यह इतनी आसानी से हो गया। यह इसरो के लिए एक मील का पत्थर है। अब, हमें चंद्रमा से नई खोजें मिलेंगी। यह बिना किसी दोष के बहुत अच्छे से किया गया काम है।

              AUGUST 17, 2023 / 2:32 PM IST

              Breaking News Live: विश्वकर्मा योजना इस दिन होगी लॉन्च, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कंफर्म की डेट

              PM Modi ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से 'विश्वकर्मा योजना' का ऐलान किया था। अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विश्वकर्मा योजना के लॉन्चिंग की डेट को कंफर्म कर दिया है। वित्त मंत्री ने कहा कि हमने इसके लिए बजट में प्रावधान भी किया है। पीएम मोदी ने देश भर के उन कारीगरों को समर्थन देने का फैसला किया है जो भारत की उत्कृष्टता और कौशल का उत्पादन करते हैं। 17 सितंबर को विश्वकर्मा योजना लॉन्च होगी।

                AUGUST 17, 2023 / 1:44 PM IST

                Chandrayaan-3 Live: इसरो की बड़ी कामयाबी

                चंद्रयान-3 के चांद पर लैंडिंग का समय अब बेहद करीब आ गया है। चांद की इस यात्रा में चंद्रयान ने बड़ी उपबल्धि हासिल कर ली है। इसरो ने प्रोपल्‍शन मॉड्यूल को विक्रम लैंडर से सफलतापूर्वक अलग कर दिया है। इसके साथ ही अब चंद्रयान-3 दो टुकड़ों में बंट गया है। इसके बाद आगे का सफर लैंडर अपने आप ही तय करेगा। लैंडर-रोवर 23 अगस्त को शाम 5:47 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरेंगे। इससे पहले चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा की पांचवी और अंतिम कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश करते हुए उसकी सतह के और भी करीब पहुंच गया। इसरो ने बुधवार को कहा था कि इसके साथ ही चंद्रयान-3 ने चंद्रमा तक पहुंचने की अपनी प्रक्रिया पूरी कर ली है।

                  AUGUST 17, 2023 / 1:02 PM IST

                  Breaking News LIVE: नोएडा में लार्वा मिलने पर लगेगा 5,000 का जुर्माना

                  दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब यह आंकड़ा बढ़कर 111 हो गया है। अभी तक 76 मकान मालिकों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इनके कंपाउंड में लार्वा मिलने की पुष्टि हुई है। साथ ही दो सोसायटियों पर लार्वा मिलने पर पांच 5-5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

                    AUGUST 17, 2023 / 12:51 PM IST

                    Politics News Live: दिल्ली विधानसभा में आज मणिपुर मुद्दे पर होगी चर्चा

                    दिल्ली विधानसभा में आज यानी गुरुवार सदन में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है। विधायक दुर्गेश पाठक, विनय मिश्रा और कुलदीप कुमार मणिपुर में अशांति और वहां के लोगों पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर चर्चा की शुरुआत करेंगे। AAP मंत्री गोपाल राय ने कहा, "बीजेपी पहले दिन से मणिपुर के मुद्दे से भागती रही है। संसद में जब अविश्वास प्रस्ताव लाया गया तब पीएम मोदी ने इस पर बात की.... बीजेपी इसका (आज दिल्ली विधानसभा में मणिपुर पर चर्चा) विरोध करेगी।"

                      AUGUST 17, 2023 / 11:52 AM IST

                      Politics News Live: नेहरू मेमोरियल के नाम बदलने पर पहली बार बोले राहुल गांधी

                      नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एवं लाइब्रेरी (NMML) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (PMML) सोसाइटी किए जाने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का बयान सामने आया है। राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा, 'नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं।' इसी साल जून में नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूर किया गया था। जिसके बाद अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इसको अमली जामा पहना दिया गया है..

                        AUGUST 17, 2023 / 10:49 AM IST

                        Jammu bus mishap Live Updates: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बस दुर्घटना में 13 लोग घायल

                        जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोदी ग्राउंड के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पलट गई है। इसमें कम से कम 13 लोग घायल हो गए हैं। इसमें एक की हालत बेहद गंभीर है। घटना के समय मिनी बस जम्मू में मचैल माता जा रही थी। सभी घायलों को उधमपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ज्यादातर श्रद्धालु जम्मू और सांबा के रहने वाले हैं।

                          AUGUST 17, 2023 / 10:43 AM IST

                          Breaking News Live: चार यात्रियों को गोली मारने वाला आरोपी RPF सेवा से बर्खास्त

                          31 जुलाई को एक सीन‍ियर साथी और 3 पैसेंजर की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कांस्टेबल चेतन सिंह चौधरी (Chetansinh Chaudhary) को रेलवे ने सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। चेतन पर आरोप है कि उसने चलती ट्रेन में अपने सीनियर टीकाराम मीणा सहित 3 अन्य यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस गोलीबारी में मरने वाले रेलवे कर्मचारी टीकाराम मीणा के अलावा मृतकों की पहचान पालघर के अब्दुल कादरभाई मोहम्मद हुसैन भानपुरवाला (58), बिहार के मधुबनी के असगर अब्बास शेख (48) और सैयद एस. (43) के रूप में हुई थी। इस वक्त आरोपी चेतन सिंह न्यायिक हिरासत में है।

                            AUGUST 17, 2023 / 10:31 AM IST

                            Monsoon Live Updates: यमुना नदी खतरे के निशान से नीचे

                            यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। सुबह 9 बजे दिल्ली में जलस्तर 204.42 मीटर दर्ज किया गया। दरअसल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ियों में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ गया था। कल दिल्ली में नदी का जलस्तर 204.50 मीटर के चेतावनी के निशान को पार गया था। ऐसे में एक बार फिर दिल्ली वालों की धड़कने तेज हो गईं थी। हालांकि आज कुछ राहत भरी खबर सामने आई है।

                              AUGUST 17, 2023 / 10:27 AM IST

                              Monsoon Live Updates: शिमला में आज स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे

                              हिमाचल प्रदेश के शिमला भारी बारिश का दौर जारी है। इससे कई जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस बीच में शिमला में आज सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश में "राष्ट्रीय आपदा" घोषित करने का अनुरोध किया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस साल के मानसून में बारिश के कहर से पहले ही राज्य को करीब 75,000 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हो चुका है।

                                AUGUST 17, 2023 / 9:51 AM IST

                                Breaking News Live: कर्नाटक में लोकायुक्त की छापेमारी

                                कर्नाटक के बीदर में पुलिस कांस्टेबल विजय कुमार के घर पर लोकायुक्त की छापेमारी जारी है। 200 अधिकारी बीदर, धारवाड़, कोडागु, रायचूर, दावणगेरे और चित्रदुर्ग समेत राज्य भर में 48 स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं।

                                  AUGUST 17, 2023 / 9:40 AM IST

                                  Latest News LIVE: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से भारी नुकसान

                                  उत्तराखंड के देहरादून जिले की विकासनगर तहसील के लांघा जाखन गांव में लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। इससे 15 घर और 7 गौशालाएं पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। जाखन गांव में 16 परिवारों के 50 लोग रहते हैं। घटना के दौरान किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। सभी प्रभावित लोगों को पचता गांव के एक स्कूल में बनाए गए राहत शिविरों में शिफ्ट कर दिया गया है। लैंडस्लाइड की वजह से सड़कें भी धंस गई हैं।

                                    AUGUST 17, 2023 / 9:09 AM IST

                                    Breaking News Live: केपवर्डे द्वीप के पास बड़ा हादसा, नाव डूबने से 63 लोगों की मौत

                                    पश्चिम अफ्रीका के देश केप वर्डे द्वीप समूह के तट के पास एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। सेनेगल से आए प्रवासियों की नाव समुद्र में डूब गई। इसमें 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 38 लोगों को बचा लिया गया है। इनमें 12 से 16 साल की उम्र के चार बच्चे शामिल हैं। अभी भी 56 लोगों के लापता होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने कहा कि मछली पकड़ने वाली लकड़ी की लंबी नाव, जिसे 'पिरोग' के नाम से जाना जाता है। यह नाव सोमवार को साल के केप वर्डियन द्वीप से लगभग 150 समुद्री मील (277 किलोमीटर) दूर अटलांटिक महासागर में देखी गई।

                                      AUGUST 17, 2023 / 9:05 AM IST

                                      Chandrayaan-3: चांद पर कदम रखने से बस 1 कदम दूर चंद्रयान-3

                                      चंद्रयान-3 पृथ्वी के इकलौते उपग्रह की पांचवी और अंतिम कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंच गया है। यह चंद्रमा की सतह के और भी करीब आ गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि इसके साथ ही चंद्रयान-3 ने चंद्रमा तक पहुंचने की अपनी प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब यह प्रणोदन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल को अलग करने की तैयारी करेगा।

                                        AUGUST 17, 2023 / 8:26 AM IST

                                        Earthquake In Jammu: राजौरी में आया भूकंप, 3.6 रही तीव्रता

                                        जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देर रात भूकंप के झटके महूसस किए गए। भूकंप को लेकर अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। राजौरी में सुबह करीब 3.49 बजे भूकंप के झटके आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार इस साल जून से लेकर अभी तक जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग तीव्रता के 13 भूकंप आ चुके हैं।

                                          AUGUST 17, 2023 / 8:15 AM IST

                                          Monsoon Live Updates: हिमाचल प्रदेश में आज स्कूल कॉलेज खुले

                                          राज्य सरकार के शिक्षा सचिव अभिषेक जैन (Abhishek Jain) ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में, स्कूल और कॉलेजों समेत सभी शैक्षणिक संस्थान आज 17 अगस्त को खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल बंद करने का आदेश फर्जी है। जैन ने आगे कहा कि जिला मजिस्ट्रेट और एसडीएम अपने क्षेत्रों की स्थिति के अनुसार निर्णय ले रहे हैं। इससे पहले हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन एक आदेश जारी किया गया थ। जिसमें कहा गया था कि 17 अगस्त को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। जैन ने इस आदेश को फर्जी करार दिया है। हालांकि शिमला सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

                                            AUGUST 17, 2023 / 8:01 AM IST

                                            Monsoon Live Updates: हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश से तबाही

                                            देश के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड मानसूनी बारिश की मार झेल रहे हैं। मानसूनी बारिश की वजह से इस साल हिमाचल प्रदेश को 7500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश में कई जगह आज स्कूल खुलेंगे। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। वहीं उत्तराखंड में अगले 5 दिनों तक बारिश जारी रहेगी।