Breaking News Highlight: कर्नाटक में कांग्रेस को जीत दिलाने के बाद सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला का पार्टी में कद बढ़ा है। कांग्रेस ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया। उनके पास कर्नाटक की जिम्मेदारी भी रहेगी। वहीं मुकुल वासनिक को गुजरात का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है।