Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 30, 2023 / 8:02 PM IST

Today News Headlines: Aditya-L1 की लॉन्च रिहर्सल पूरी, इसरो ने जारी की तस्वीर

Aditya-L1 Mission: यह सूर्य के अध्ययन के लिए भारत का पहला समर्पित मिशन है। इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ऐसे समय अंजाम देने जा रहा है जब हाल ही में इसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल 'सॉफ्ट लैंडिंग' कराकर देश को गौरवान्वित करने वाला इतिहास रच दिया है। Aditya-L1 को PSLV-C57 रॉकेट के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा। इसरो ने बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "लॉन्चिंग की तैयारियां प्रगति पर हैं। लॉन्च रिहर्सल और रॉकेट की आंतरिक पड़ताल पूरी हो गई है। Aditya-L1 मिशन का उद्देश्य 'L1' के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है।"

Aditya-L1 Mission: सूर्य का अध्ययन करने से संबंधित 'आदित्य-एल1 (Aditya-L1)' मिशन के बारे में अपडेट जानकारी देते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Isro) ने बुधवार को कहा कि लॉन्चिंग का पूर्वाभ्यास और रॉकेट की आंतरिक पड़ताल पूरी हो चुकी है। इसरो ने भारत के पहले सोलर मिशन ( India First Solar Mission) की लॉन्चिंग की तारीख 2 सितंबर त

Aditya-L1 Mission: इसरो के एक अधिकारी ने कहा कि आदित्य-एल1 राष्ट्रीय संस्थानों की भागीदारी वाला पूर्णतः स्वदेशी प्रयास है
Aditya-L1 Mission: इसरो के एक अधिकारी ने कहा कि आदित्य-एल1 राष्ट्रीय संस्थानों की भागीदारी वाला पूर्णतः स्वदेशी प्रयास है
AUGUST 30, 2023 / 4:18 PM IST

DDA Flats Live News: दिल्ली में अपना घर है फिर भी ले सकेंगे DDA फ्लैट

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने राष्ट्रीय राजधानी में घर खरीदने का प्लान बना रहे दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। अब DDA फ्लैट्स के लिए वह लोग भी अप्लाई कर सकेंगे, जिनके पास पहले से ही दिल्ली में अपना घर, प्लॉट या फ्लैट्स हैं। माना जा रहा है कि DDA ने अपने बचे फ्लैट्स के बैकलॉग को क्लियर करने के लिए ये नया दांव खेला है। नए नियम के मुताबिक, दिल्ली में जिन लोगों के पास अपना घर है फिर भी DDA फ्लैट के लिए अप्लाई कर सकेंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

    AUGUST 30, 2023 / 2:53 PM IST

    Delhi-Ghaziabad-Meerut RAPIDX Corridor Live: 2 किमी सुरंग के पूरा होने के साथ प्रोजेक्ट को मिली नई रफ्तार

    महत्वाकांक्षी दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिडएक्स कॉरिडोर ने आनंद विहार और साहिबाबाद के बीच 2 किमी लंबी सुरंग के पूरा होने के साथ मंगलवार को एक बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाया गया। यह क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह शानदार उपलब्धि गाजियाबाद के वैशाली रिट्रीविंग शाफ्ट में "Sudarshan 4.4" टनल बोरिंग मशीन (TBM) की आश्चर्यजनक सफलता के साथ पूरी हुई।

      AUGUST 30, 2023 / 12:55 PM IST

      Pakistan News Live: अभी सलाखों के पीछे ही रहेंगे इमरान खान

      पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने मंगलवार को इस्लामाबाद हाई कोर्ट द्वारा तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में तीन साल की सजा को निलंबित करने के बाद जेल में बंद खान की तत्काल रिहाई की मांग की है। हालांकि, पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सिफर मामले में न्यायिक हिरासत की अवधि 13 सितंबर तक बढ़ाए जाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान सलाखों के पीछे ही रहेंगे।

      इस महीने की शुरुआत में इमरान खान को लाहौर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह पंजाब प्रांत की अटक जेल में हैं। इस्लामाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस आमिर फारूक और जस्टिस तारिक महमूद जहांगीरी की खंडपीठ ने तोशाखाना मामले में 70 वर्षीय खान की तीन साल की सजा को निलंबित कर दिया। साथ ही उन्हें जेल से रिहा करने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट के इस फैसले के तुरंत बाद सिफर मामले में न्यायिक हिरासत की अवधि 13 सितंबर तक बढ़ाए जाने के बाद अभी उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा। घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए PTI ने मांग की है कि खान को तुरंत जेल से रिहा किया जाना चाहिए।

        AUGUST 30, 2023 / 12:01 PM IST

        Latest News LIVE: दिल्ली में Amazon के सीनियर मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दोस्त हुआ घायल

        राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भजनपुरा में मंगलवार देर रात अमेजॉन कंपनी के सीनियर मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हमले में मैनेजर का दूसरा साथी घायल हो गया है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह वारदात 29 अगस्त को देर रात अंजाम दिया गया। यह घटना रात करीब 11:30 बजे भजनपुरा के सुभाष विहार इलाके की एक संकरी गली में हुई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

          AUGUST 30, 2023 / 11:55 AM IST

          Latest News LIVE: BSP अकेले लड़ेगी लोकसभा और विधानसभा चुनाव

          बहुजन समाज पार्टी (BSP) के विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. में शामिल होने की खबरों को पूरी तरह खारिज करते हुए पार्टी सुप्रीमो मायावती ने साफ कह दिया है कि वह आगामी चार राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव एवं अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए किसी भी गठबंधन में भी शामिल नहीं होंगी। उन्होंने कहा है कि BSP अकेले ही लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।

          BSP प्रमुख मायावती ने कहा कि NDA और I.N.D.I.A. गठबंधन अधिकतर गरीब-विरोधी जातिवादी, साम्प्रदायिक, धन्नासेठ-समर्थक एवं पूंजीवादी नीतियों वाली पार्टियां हैं। उन्होंने कहा कि इनकी नीतियों के विरुद्ध बीएसपी अनवरत संघर्षरत है। इसीलिए इनसे गठबंधन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता। यूपी की पूर्व सीएम ने मीडिया से फेक न्यूज नहीं चलाने की अपील की है। बता दें कि 31 अगस्त और 1 सितंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक मुंबई में होने जा रही है। बीते कुछ समय से ये सवाल पूछा जा रहा था कि मायावती आने वाले आम चुनावों में किस गठबंधन के साथ जाएंगी?

            AUGUST 30, 2023 / 10:41 AM IST

            Latest News LIVE: रमेशबाबू प्रगनानंद का चेन्नई एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

            भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर और 2023 FIDE विश्व कप उपविजेता रमेशबाबू प्रगनानंद भारत लौट आए हैं। इस मौके पर चेन्नई एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि इतने सारे लोगों को यहां देखकर मैं बहुत खुश हूं और यह शतरंज के लिए अच्छा है।

              AUGUST 30, 2023 / 10:09 AM IST

              LPG Price Cut: पीएम मोदी ने महिलाओं को दिया बड़ा गिफ्ट – धर्मेंद्र प्रधान

              घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम में कटौती कर दी गई है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की महिलाओं को बड़ा गिफ्ट दिया है। ओडिशा में जब पीएम मोदी ने जिम्मेदारी ली तो वहां 20-22 फीसदी LPG कनेक्शन थे। ओडिशा में 1 करोड़ घर हैं। जिनमें से 21 लाख घरों में LPG कनेक्शन था। अब यह संख्या बढ़कर 96 लाख हो गई है। इनमें 53 लाख कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत हैं।

                AUGUST 30, 2023 / 9:44 AM IST

                Latest News LIVE: पुणे में आग लगने से 4 लोगों की मौत

                पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ के पूर्णानगर इलाके में आग लगने से 4 लोगों की मृत्यु हो गई। आज सुबह करीब 5 बजे एक आवासीय इमारत के ग्राउंड फ्लोर स्थित एक इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में आग लग गई। पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम के फायर ब्रिगेड की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।

                  AUGUST 30, 2023 / 9:17 AM IST

                  Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली मेट्रो का तोहफा

                  रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) को लेकर दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) ने खास इंतजाम क‍िए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए सामान्य दिनों के मुकाबले मेट्रो के फेरों में बढ़ोतरी करने का न‍िर्णय ल‍िया है। रक्षा बंधन के द‍िन 30 अगस्‍त को मेट्रो ट्रेन 106 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। ताकि यात्रियों को सफर में क‍िसी भी तरह की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। वहीं भीड़ को कंट्रोल करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी भी नियुक्त करने का फैसला किया है।

                    AUGUST 30, 2023 / 8:44 AM IST

                    Latest News LIVE: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कर्नाटक के लिए रवाना

                    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कर्नाटक के लिए रवाना हो गए हैं। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार मैसूर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की मौजूदगी में महिलाओं के लिए दुनिया की सबसे बड़ी कल्याण योजना - गृह लक्ष्मी योजना शुरू करेगी।

                      AUGUST 30, 2023 / 8:38 AM IST

                      Latest News LIVE: हाईवे पर खड़े कंटेनर को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत

                      बिहार के रोहतास में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। घटना शिवसागर की है। बताया जा रहा है कि नेशनल हाइवे पर स्‍कॉर्पियो कार ने हाईवे पर पहले से खड़े कंटेनर में टक्‍कर मार दी। सभी स्कॉर्पियो में सवार थे जो कैमूर जिले के कुडारी गांव के रहने वाले थे। ये सभी लोग बोधगया से अपने गांव लौट रहे थे इसी दौरान यह घटना हो गई। कॉर्पियो के परखच्‍चे उड़ गए है। इसमें 12 लोग सवार थे, जिनमें से 7 की मौत हो गई और 5 अन्‍य घायल हो गए है। घायलों का पास के ही अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

                        AUGUST 30, 2023 / 7:57 AM IST

                        Raksha Bandhan 2023 Live: रक्षाबंधन कब मनाएं 30 या 31 अगस्त को?

                        कुछ ज्योतिषाचार्यों के अनुसार रक्षाबंधन 30 अगस्त को मना सकते हैं। पंडितों का मानना है कि श्रावणी पर्व को 31 अगस्त भी मनाया जा सकता है। दरअसल पूर्णिमा तिथि 30 और 31 अगस्त दो दिन पड़ रही है। जिस कारण से तारीख को लेकर मतभेद है। 30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि सुबह से शुरू हो जाएगी। इसी के साथ भद्रा भी लग जाएगी जो पूरे दिन चलेगी। ऐसे में 30 अगस्त को दिन के समय भद्रा रहने के कारण रक्षाबंधन नहीं मनाया जा सकता है। रात्रि 09 के बाद भद्रा खत्म हो जाएगी। ऐसे में रात्रि के 9 बजे के बाद राखी बांधी जा सकती है। हिंदू पंचांग के अनुसार 31 अगस्त को सुबह 07 बचकर 07 मिनट तक श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रहेगी। ऐसे में 31 अगस्त की सुबह 7.07 बजे से पहले राखी बांधी जा सकती है।