Get App

लाइव ब्लॉग

G20 Summit live Highlight: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पहुंचे दिल्ली, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने किया स्वागत

G20 Summit live Highlight: G20 Summit live updates: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन नई दिल्ली में होने वाले जी-20 समिट के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। उनका एयरफोर्स वन का विमान भारतीय सरजमीं पर लैंड कर चुका है। आज रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जो बाइडेन की बैठक भी होगी।

MoneyControl News SEPTEMBER 08, 2023 / 8:08 PM IST

G20 Summit live highlight: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन नई दिल्ली में होने वाले जी-20 समिट के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। उनका एयरफोर्स वन का विमान भारतीय सरजमीं पर लैंड कर चुका है। आज रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जो बाइडेन की बैठक भी होगी। बता दें कि यह बाइडेन की पहली भारत यात्रा है। बाइडेन से पहले जी-20 में भाग लेने के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी

G20 Summit LIVE: भारत में G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली पहुंचे
G20 Summit LIVE: भारत में G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली पहुंचे
SEPTEMBER 08, 2023 / 8:04 PM IST

G20 Summit live updates: UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान पहुंचे दिल्ली

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान G 20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे।

    SEPTEMBER 08, 2023 / 7:30 PM IST

    G20 Summit live updates: UAE के राष्ट्रपति अल नाह्यान जी-20 में शामिल होने के लिए पहुंचे दिल्ली

    UAE के राष्ट्रपति अल नाह्यान जी-20 में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।

      SEPTEMBER 08, 2023 / 7:03 PM IST

      G20 Summit live updates: अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन पहुंचे दिल्ली, एयरफोर्स वन हुआ लैंड

      अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन नई दिल्ली में होने वाले जी-20 समिट के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। उनका एयरफोर्स वन का विमान भारतीय सरजमीं पर लैंड कर चुका है। आज रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जो बाइडेन की बैठक भी होगी। बता दें कि यह बाइडेन की पहली भारत यात्रा है। बाइडेन से पहले जी-20 में भाग लेने के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी भारत पहुंच गए हैं।

        SEPTEMBER 08, 2023 / 6:37 PM IST

        G20 Summit live updates: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल पहुंचे भारत

        साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत पहुंच चुके हैं।

          SEPTEMBER 08, 2023 / 6:29 PM IST

          G20 Summit Live Updates: ऋषि सुनक ने कहा कि पीएम मोदी सुनिश्चित कर रहे हैं जी-20 की सफलता

          ऋषि सुनक ने कहा कि मेरे मन में पीएम मोदी के लिए काफी सम्मान है। वे मुझे लेकर काफी दयालु दिखे थे। भारत और ब्रिटेन व्यापार समझौतों को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पीएम मोदी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जी-20 सफल हो सके।

            SEPTEMBER 08, 2023 / 6:21 PM IST

            G20 Summit live updates: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले दयालु हैं पीएम मोदी

            पीएम मोदी के साथ अपने समीकरण पर बोलते हुए, यूके के ऋषि सुनक ने कहा कि उनके मन में पीएम के लिए बहुत सम्मान है और वह बहुत गर्मजोशी से भरे और दयालु हैं।

              SEPTEMBER 08, 2023 / 6:08 PM IST

              G20 Summit live updates: पीएम मोदी ने जताई उम्मीद, जी-20 शिखर सम्मेलन से मिलेगा विकास को बढ़ावा

              पीएम मोदी को वैश्विक नेताओं के साथ सार्थक बातचीत की उम्मीद है, उनका मानना है कि नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन विकास को बढ़ावा देने की दिशा में रास्ता मजबूत करेगा जो मानवता और समावेशिता पर केंद्रित है। भारत को 09-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में 18वें जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करते हुए खुशी हो रही है। यह भारत द्वारा आयोजित किया जाने वाला पहला जी20 शिखर सम्मेलन है। मैं अगले दो दिनों में विश्व नेताओं के साथ सार्थक चर्चा की आशा करता हूं।

                SEPTEMBER 08, 2023 / 5:57 PM IST

                G20 Summit live updates: निर्मला सीतारमण और अमेरिकी ट्रेजरी सचिव ने G20 पर की चर्चा

                भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और संयुक्त राज्य अमेरिका की ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन ने महत्वपूर्ण जी20 एजेंडे पर विचार-विमर्श किया और तत्काल वैश्विक आर्थिक और वित्तीय चुनौतियों से निपटने के लिए दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग के अवसरों पर काम करने के लिए बात की।

                  SEPTEMBER 08, 2023 / 5:43 PM IST

                  G20 Summit 2023 Live: पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने की द्विपक्षीय बैठक

                  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ ने शुक्रवार को दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की। यह बैठक पीएम मोदी के सरकारी आवास लोक कल्याण मार्ग पर हुई। पीएम मोदी शनिवार को जी-20 कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा ब्रिटेन, जापान, जर्मनी और इटली के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी रविवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ दोपहर के भोजन पर बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री अपने कनाडाई समकक्ष के साथ भी बैठक करेंगे।

                    SEPTEMBER 08, 2023 / 5:21 PM IST

                    Bypoll Results 2023 LIVE: उत्तराखंड और त्रिपुरा में BJP की जीत, यूपी में मिली हार

                    तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय ने धूपगुड़ी (पश्चिम बंगाल) उपचुनाव जीत लिया है। वहीं बागेश्वर (उत्तराखंड) उपचुनाव में बीजेपी की पार्वती दास ने जीत हासिल की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बागेश्वर की जनता को बधाई देता हूं, उन्होंने लगातार बीजेपी पर अपना भरोसा बना रखा। हम प्रतिबद्ध होकर बागेश्वर में विकास को आगे बढ़ाएंगे। वहीं, त्रिपुरा में भी भगवा पार्टी ने जीत हासिल की है। उत्तर प्रदेश की घोसी से समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। जबकि झारखंड की डुमरी सीट पर राज्य में सत्ताधारी JMM प्रत्याशी की जीत हुई है।

                      SEPTEMBER 08, 2023 / 5:01 PM IST

                      G20 Summit 2023 Live: रूसी विदेश मंत्री भारत पहुंचे

                      रूस के विदेश मंत्री सर्जी लावरोव शुक्रवार को जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंच चुके है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर यूक्रेन युद्ध के कारण भारत नहीं आ रहे हैं। इस बारे में वह पीएम मोदी को पहले ही जानकारी दे चुके हैं।

                        SEPTEMBER 08, 2023 / 4:32 PM IST

                        G20 Summit live updates: 'भारत के दामाद' के रूप में दिल्ली दौरा बेहद खास है: ऋषि सुनक

                        ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने 'भारत का दामाद' बताए जाने के संदर्भ का हवाला देते हुए मजाकिया लहजे में कहा कि G-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली का उनका दौरा बहुत खास है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति सुनक की शादी अक्षता मूर्ति से हुई है। नई दिल्ली की अपनी उड़ान में पत्रकारों से बातचीत में सुनक ने कहा कि वह भारत आने को लेकर उत्साहित हैं। एक ऐसा देश जो मेरे लिए बहुत करीब और प्रिय है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक 9 सितंबर से शुरू हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गए। पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ सुनक का एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस और वरिष्ठ राजनयिकों ने स्वागत किया।

                          SEPTEMBER 08, 2023 / 4:12 PM IST

                          G20 Summit live updates: G20 के लिए दिल्ली पहुंचे ओमान और दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख

                          दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। इसके अलावा ओमान के प्रधानमंत्री और सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद भी G 20 समिट के लिए शुक्रवार शाम को भारत पहुंचे।

                            SEPTEMBER 08, 2023 / 3:57 PM IST

                            G20 Summit live updates: करीब 100,000 मेहमान दिल्ली में देंगे दस्तक

                            G-20 के मुख्य समन्वयक हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कहा कि हमारे G 20 अध्यक्ष पद के लिए 125 से अधिक राष्ट्रीयताओं से कुल 100,000 मेहमान आए होंगे और उनमें से कई लोगों के लिए यह एक नए भारत की खोज रही है। G 20 अध्यक्षता से हमारे देश और हमारे नागरिकों को आर्थिक लाभ होगा। हमने टेक्नोलॉजी पर विशेष जोर दिया जाएगा, विशेष रूप से वह टेक्नोलॉजी जो डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे से जुड़ी हो। इस संदर्भ में, हमने मीडिया सेंटर में कुछ प्रदर्शनियां आयोजित की हैं।

                            उन्होंने कहा कि हमारे पास भारतीय रिजर्व बैंक इनोवेशन हब है जो फिर से मीडिया सेंटर में है। यह इनोवेशन हब उन फिनटेक प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करेगा जिन्हें अभी तक सार्वजनिक डोमेन में पेश नहीं किया गया है। ये अभी भी पायलट चरण में हैं। उनमें से एक केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा है, जिसके माध्यम से यहां तक कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के लोग, जिनके पास भारत में बैंक खाता नहीं है, वे अपने मोबाइल वॉलेट में कुछ पैसे प्राप्त कर सकेंगे और उत्पादों को खरीदने के लिए डिजिटल रूप से इसका उपयोग कर सकेंगे।

                              SEPTEMBER 08, 2023 / 3:42 PM IST

                              G20 Summit live updates: लोगों के जीवन में कैसे बदलाव लाएगा G-20?

                              वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की जी 20 की अध्यक्षता का फोकस और दृष्टिकोण वैश्विक चर्चा के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना है जो लोगों के जीवन में बदलाव ला सकते हैं। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में G 20 में अफीकी संघ को शामिल करने पर G 20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि प्रधानमंत्री जो ग्लोबल साउथ में बहुत विश्वास रखते हैं, उन्होंने सभी नेताओं को लिखा था और बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और औपचारिक रूप से यह शिखर सम्मेलन से पहले आएगा।

                                SEPTEMBER 08, 2023 / 3:13 PM IST

                                G20 Summit live updates: इन मुद्दों पर होगा G20 का फोकस

                                जी 20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि भारत ने महसूस किया कि हमें अपनी अध्यक्षता 'वसुधैव कुटुंबकम'- दुनिया एक परिवार है की थीम के साथ शुरू करनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की अध्यक्षता समावेशी, निर्णायक और महत्वाकांक्षी होनी चाहिए। हम अपनी अध्यक्षता के दौरान समावेशी, महत्वाकांक्षी और बहुत निर्णायक होने के उनके दृष्टिकोण पर खरे उतरे हैं। कांत ने कहा कि हमारे लिए दूसरी प्रमुख प्राथमिकता सतत विकास लक्ष्यों को गति देना था, क्योंकि 169 एसडीजी में से केवल 12 ही पटरी पर हैं और हम तय समय से काफी पीछे हैं। हम 2030 एक्शन प्वाइंट के मध्य में हैं। लेकिन हम बहुत पीछे हैं, इसलिए एसडीजी में तेजी लाना, सीखने के परिणामों में सुधार, स्वस्थ परिणाम, पोषण - ये सभी भारत की अध्यक्षता के लिए बहुत महत्वपूर्ण थे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में 29 विशेष आमंत्रित देशों और 11 अंतराष्ट्रीय संस्थाओं ने हिस्सा लिया है। हमने इस अवसर का उपयोग करते हुए बैठकों को भारत के 60 शहरों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की... जब G 20 दूसरे देशों में आयोजित हुआ तो वह देश के अधिकतम 2 शहरों में आयोजित होता था लेकिन भारत ने इसे 60 शहरों में आयोजित किया।

                                  SEPTEMBER 08, 2023 / 2:29 PM IST

                                  Latest News Live: रूस-यूक्रेन युद्ध मामले में राहुल गांधी ने भारत सरकार का किया सपोर्ट

                                  यूरोप दौर पर गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को बेल्जियम में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुझे लगता है कि पूरा विपक्ष संघर्ष (रूस और यूक्रेन के बीच) पर भारत की वर्तमान स्थिति से सहमत होगा। हमारा रूस के साथ रिश्ता है। मुझे नहीं लगता कि सरकार वर्तमान में जो प्रस्ताव दे रही है, उससे विपक्ष का कोई अलग रुख होगा।

                                    SEPTEMBER 08, 2023 / 2:10 PM IST

                                    G20 Summit live updates: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दिल्ली पहुंचे

                                    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में होने वाले G-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच चुके हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने ब्रिटिश पीएम का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति भी उनके साथ मौजूद हैं। इससे पहले इटनी और बांग्लादेश की पीएम भी नई दिल्ली पहुंच चुकी हैं। भारत और ब्रिटेन के बीच FTA पर 13वें दौर की चर्चा इस महीने होने वाली है। अब जब ऋषि सुनक G20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आ रहे हैं, तो भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात से FTA को अंतिम रूप देने की प्रेरणा मिलेगी, जिसके लिए काफी लंबे समय से बातचीत चल रही है।

                                      SEPTEMBER 08, 2023 / 1:51 PM IST

                                      G20 Summit live updates: दिल्ली मेट्रो की लोगों से अपील

                                      दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 तक पहुंचने के लिए, यात्रियों से अनुरोध है कि वे मजेंटा लाइन का उपयोग करें। साथ ही टर्मिनल 1-IGI एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर उतरें। एयरपोर्ट लाइन के दिल्ली एयरोसिटी स्टेशन और टर्मिनल 1 के बीच फीडर बसें 8 से 10 सितंबर तक उपलब्ध नहीं रहेंगी।

                                        SEPTEMBER 08, 2023 / 1:36 PM IST

                                        G20 Summit live updates: G20 के 'स्पेशल डिनर' के लिए खड़गे को नहीं मिला निमंत्रण

                                        पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को शनिवार 9 सितंबर को राष्ट्रपति द्वारा 'भारत मंडपम' में आयोजित G20 के 'स्पेशल डिनर' में आमंत्रित किया गया है। हालांकि, देवेगौड़ा ने कहा कि जी20 रात्रिभोज में वह स्वास्थ्य संबंधी कारणों से शामिल नहीं होंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार का नाम गेस्ट की लिस्ट में शामिल है। ममता बनर्जी जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रात्रिभोज में शामिल होने के लिए शुक्रवार दोपहर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। इस बीच, कांग्रेस प्रमुख और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है।

                                          SEPTEMBER 08, 2023 / 1:13 PM IST

                                          G20 Summit live updates: अमेरिका और चीन के बीच 'चिप वार' G-20 समिट वेन्यू तक पहुंचा

                                          ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने उभरती अर्थव्यवस्थाओं को क्लीन एनर्जी में बदलने में मदद करने के लिए सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी तक पहुंच का मुद्दा उठाया है। यह व्यापक निर्यात नियंत्रणों पर उसकी शिकायतों को उजागर करने का काम करता है जो वाशिंगटन ने राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर चीन को अमेरिकी चिप टेक्नोलॉजी पर लगाया है।

                                            SEPTEMBER 08, 2023 / 1:01 PM IST

                                            G20 Summit live updates: G20 'स्पेशल डिनर' में कोई बिजनेस लीडर नहीं होगा शामिल

                                            PIB ने उन रिपोर्टों को "भ्रामक" बताया है जिनमें दावा किया गया है कि प्रमुख बिजनेस नेताओं को मुख्य आयोजन स्थल 'भारत मंडपम' में आयोजित G20 'स्पेशल डिनर' के लिए आमंत्रित किया गया है। सरकार से संबंधित फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं का भंडाफोड़ करने वाली सरकारी शाखा PIB फैक्ट चेक ने स्पष्ट रूप से कहा, "किसी भी बिजनेस लीडर को रात्रिभोज (शनिवार को) में आमंत्रित नहीं किया गया है।"

                                              SEPTEMBER 08, 2023 / 12:47 PM IST

                                              Bypoll Results 2023 LIVE updates: केरल की पुथुपल्ली में कांग्रेस की बड़ी जीत

                                              केरल में पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र में हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती समाप्त हो चुकी है। कांग्रेस के उम्मीदवार चांडी ओमन ने पुथुपल्ली से बड़ी जीत हासिल कर ली है। चांडी ओमन कांग्रेस के दिवंगत नेता ओमन चांडी के बेटे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी के निधन से खाली हुई सीट के लिए पांच सितंबर को मतदान हुआ था।

                                                SEPTEMBER 08, 2023 / 12:20 PM IST

                                                Bypoll Results 2023 LIVE updates: धनपुर से BJP उम्मीदवार बिंदू देबनाथ की जीत

                                                सात विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, त्रिपुरा के धनपुर से बीजेपी उम्मीदवार बिंदू देबनाथ जीत गए हैं। वहीं, घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के दारा सिंह चौहान से 8557 से आगे चल रहे हैं। जबकि दो राउंड की गिनती के बाद JMM उम्मीदवार बेबी देवी अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी आजसू पार्टी की यशोदा देवी से 1,341 वोटों से आगे चल रही हैं। इसके अलावा पुथुपल्ली में कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

                                                  SEPTEMBER 08, 2023 / 12:17 PM IST

                                                  Bypoll Results 2023 LIVE updates: पुथुपल्ली में कांग्रेस और घोसी में SP आगे

                                                  घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के दारा सिंह चौहान से 8557 से आगे चल रहे हैं। जबकि दो राउंड की गिनती के बाद JMM उम्मीदवार बेबी देवी अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी आजसू पार्टी की यशोदा देवी से 1,341 वोटों से आगे चल रही हैं। इसके अलावा पुथुपल्ली में कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

                                                    SEPTEMBER 08, 2023 / 11:31 AM IST

                                                    G -20 Summit Live Updates: अर्जेंटीना के राष्ट्रपति और इटली की प्रधानमंत्री भारत पहुंचीं

                                                    इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी G 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच चुकी हैं। उनका स्वागत कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने किया। इसके अलावा अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज भी G-20 समिट में भाग लेने के लिए भारत पहुंच चुके हैं। आज शाम को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन नई दिल्ली पहुंचेंगे।

                                                      SEPTEMBER 08, 2023 / 10:39 AM IST

                                                      G -20 Summit Live Updates: दिल्ली में 8-10 सितंबर तक क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद?

                                                      G20 समिट के लिए भारत आ रहे विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। 9 सितंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय इस मेगा इवेंट में कम से कम दो दर्जन विश्व नेता भाग लेंगे। दिल्ली पुलिस ने VIP मूवमेंट के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में कुछ अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए हैं। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह लॉकडाउन जैसा नहीं है। जानिए, दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद। पढ़ें पूरी खबर...

                                                        SEPTEMBER 08, 2023 / 10:10 AM IST

                                                        Assembly Bypoll Result Live: घोसी में सपा, धनपुर में BJP आगे

                                                        उत्तर प्रदेश के घोसी विधान सभा उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है। दूसरे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह बीजेपी के दारा सिंह चौहान से 1372 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं त्रिपुरा की धनपुर विधानसभा सीट पर BJP उम्मीदवार की बढ़त जारी है। पहले चरण की मतगणना के बाद भाजपा के बिंदु देबनाथ 5341 वोटों के साथ 4065 वोटों से आगे चल रहे हैं।

                                                          SEPTEMBER 08, 2023 / 9:40 AM IST

                                                          G -20 Summit Live Updates: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा रात्रिभोज में निमंत्रण

                                                          पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को भी जी20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज में निमंत्रण भेजा गया है। वो डिनर में शामिल हो पाएंगे या नहीं, इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी निमंत्रण दिया गया है। जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

                                                            SEPTEMBER 08, 2023 / 9:07 AM IST

                                                            Assembly Bypoll Result Live: घोसी में BJP के दारा सिंह चौहान आगे

                                                            उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में BJP के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान आगे चल रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर 2 बजे तक घोसी विधानसभा के उपचुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे। मतगणना के लिए कुल 14 टेबल बनाये गए हैं। कुल 32 राउंड मतगणना होगी। 19 टीमें इसके लिए लगाई गई हैं। भाजपा , सपा सहित कुल 10 प्रत्याशी उपचुनाव में मैदान में हैं।

                                                              SEPTEMBER 08, 2023 / 8:51 AM IST

                                                              G -20 Summit Live Updates: दिल्ली में आज से विदेशी मेहमानों का आना शुरू

                                                              जी20 समिट में हिस्सा लेने के लिए आज से विदेशी मेहमानों का राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचना शुरू हो जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज शाम को दिल्ली पहुंच जाएंगे। वहीं अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। इस मेगा समिट में 30 से अधिक देशों के दिग्गज नेता, यूरोपीय संघ के टॉप अधिकारी, 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख हिस्सा लेंगे। जो देश जी-20 के हिस्सा नहीं हैं। उनको भी आमंत्रित किया गया है।

                                                                SEPTEMBER 08, 2023 / 8:41 AM IST

                                                                Assembly Bypoll Result Live: बागेश्वर में रुझान में BJP आगे

                                                                उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा सीट पर कांग्रेस और BJP में टक्कर देखने को मिल सकती है यहां से भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार, यूकेडी के अर्जुन कुमार देव, सपा के भगवती प्रसाद और उपपा के भगवत कोहली चुनावी मैदान में हैं। वोटों की गिनती डिग्री कॉलेज में हो रही है। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती की जा रही है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सबसे आगे चल रही हैं।

                                                                  SEPTEMBER 08, 2023 / 8:34 AM IST

                                                                  Assembly Bypoll Result Live: 7 सीटों पर मतगणना शुरू

                                                                  सभी 7 सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कुछ देर में पहला रूझान आने की उम्मीद जताई जा रही है। कुछ मतगणना केंद्रों के बाहर कई नेताओं के समर्थक जुटने शुरू हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर सबकी निगाह टिकी है। माना जा रहा है दोपहर तक रिजल्ट सामने आ जाएंगे। इस सीट पर बीजेपी ने दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है तो कांग्रेस की ओर से सुधाकर सिंह मैदान में हैं।