Get App

Delhi Lockdown Extend: दिल्ली में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, अब मेट्रो भी नहीं चलेगी

Delhi Lockdown Extend: दिल्ली में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है जो कि 17 मई तक सुबह लागू रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2021 पर 11:34 AM
Delhi Lockdown Extend: दिल्ली में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, अब मेट्रो भी नहीं चलेगी

Delhi Lockdown Extend: दिल्ली में कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने और एक हफ्ते लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है। राज्य के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बताया कि 17 मई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस बार इसमें और ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। अगले एक हफ्ते तक मेट्रो सर्विस भी बंद रहेंगी। कोरोना के केस कम हुए हैं, लेकिन अभी ढिलाई नहीं बरती जा सकती। जान है तो जहान है। 

केजरीवाल ने बताया कि पिछले महीने जब दिल्ली में बहुत तेज़ी से कोरोना के मामले बढ़े तो 20 अप्रैल को मजबूरी में दिल्ली में लॉकडाउन लगाना पड़ा था, क्योंकि मामले लगातार बढ़ते जा रहे थे, कुछ अन्य कारणों की वजह से पॉजिटिविटी रेट 35% तक आ गया था। उन्होंने आगे बताया कि दिल्ली में 26 अप्रैल के बाद से कोरोना के केस कम होने शुरू हुए और पिछले एक-दो दिन में पॉजिटिविटी रेट 35% से घटकर 23% हो गया है।

केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में सबसे बड़ी समस्या ऑक्सीजन की आई थी। सामान्य दिनों में जितनी ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है, उससे कई गुना ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने लगी। हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और केंद्र के सहयोग से दिल्ली में ऑक्सीजन की स्थिति संभली है। पहले ऐसी बातें सुनने को मिलती थीं कि इस अस्पताल में 2 घंटे की ऑक्सीजन बची, उस अस्पताल में 3 घंटे की। अब ऐसी स्थिति नहीं है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें