Get App

LPG Cylinder Price 1 April 2022: आज से एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर 250 रुपये हुआ महंगा, चेक करें अपने शहर में नया रेट

LPG Cyllender Price 1 April 2022: आज 1 अप्रैल 2022 से एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2022 पर 9:29 AM
LPG Cylinder Price 1 April 2022: आज से एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर 250 रुपये हुआ महंगा, चेक करें अपने शहर में नया रेट
LPG Cylinder Price 1 April 2022: आज से एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर 250 रुपये हुआ महंगा, चेक करें अपने शहर में नया रेट

LPG Cyllender Price 1 April 2022: आज 1 अप्रैल 2022 से एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। इस बार ऑयल मार्केटिंग कंपनयों ने एक झटके में LPG गैस सिलेंडर के दाम 250 रुपये बढ़ा दिये हैं। यह बढ़ोतरी घरेलू रसोई गैस की जगह कमर्शियल सिलेंडर में की गई है। अभी घरेलू रसोई गैस ग्राहकों को राहत है क्योंकि 10 दिन पहले की घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। तब, 22 मार्च को कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था।

एलपीजी सिलेंडर आज से 250 रुपये महंगा

19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 मार्च को दिल्ली में 2012 रुपये में रीफिल हो रहा था। वही ये दाम 22 मार्च को घटकर 2003 रुपये पर आ गये थे। लेकिन आज 1 अप्रैल से दिल्ली में इसे रीफिल करवाने के लिए 2253 रुपये खर्च करने होंगे। मुंबई में 1955 की जगह आज से 2205 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, कोलकाता में अब 2,087 रुपये के बजाय 2351 रुपये जेब से खर्च करने होंगे। इसके अलावा  चेन्नई में अब 2,138 रुपये के बजाय 2,406 रुपये लगाने होंगे।

ये रहे कमर्शियल सिलेंडर के रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें