LPG Cylinder Price Today 1 October 2022: मोदी सरकार ने नवरात्रि और त्योहारों में एलपीजी सिलेंडर के दाम को कम कर दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने यह कटौती कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर यानी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर में की है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम में अधिकतम 35.50 रुपये की कमी की गई है। दिल्ली में 25.50 रुपये कम किये गए हैं। कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।
1 अक्टूबर 2022 से दिल्ली में इंडेन का 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम 25.5 रुपये, कोलकाता में 36.5 रुपये, मुंबई में 32.5 रुपये, चेन्नई में 35.5 रुपये तक कम किया गया है। हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Latest LPG Cylinder Price) अभी पुराने दाम पर ही मिल रहा है।
अब ये है LPG सिलेंडर की नई कीमत
दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर 1885 रुपये की जगह 1859.5 रुपये में मिलेगा। दिल्ली में 25.50 रुपये दाम कम किये गए हैं। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1844 रुपये में मिलेगा। पहले यहां दाम 1811.5 रुपये था। यहां कीमतों मे 32.50 रुपये की कमी की गई है। चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर 2045 रुपये की जगह अब 2009.50 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1995.50 रुपये में मिलेगा। पहले यह 1959 रुपये में मिल रहा था। यहां कीमत सबसे अधिक 36.50 रुपये तक कम की गई है।
सितंबर में भी कम हुई थी कीमतें
एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें पिछले महीने 1 सितंबर को 100 रुपये तक कम की गई थी। हालांकि, पिछले महीने की तरह इस बार भी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों को न ही घटाया गया है और न ही बढ़ाया गया है। इस बार भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत