LPG ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, एक साल में मिलेंगे सिर्फ 15 सिलेंडर, एक महीने का भी कोटा हुआ तय

LPG News: घरेलू एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर ग्राहकों के (LPG Gas Cylinder) इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर की संख्या पर राशनिंग होगी

अपडेटेड Sep 29, 2022 पर 9:21 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अब रसोई गैस सिलेंडर की संख्या पर होगी राशनिंग।

LPG News: घरेलू एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर ग्राहकों के (LPG Gas Cylinder) इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर की संख्या पर राशनिंग होगी। नए नियमों के मुताबिक अब ग्राहक सालभर में सिर्फ 15 सिलेंडर की इस्तेमाल कर पाएंगे। उन्हें किसी भी हाल में 15 सिलेंडर से ज्यादा एक साल में सिलेंडर नहीं मिलेंगे। हर महीने के लिए भी सिलेंडर का कोटा तय कर दिया गया है। अब महीने में सिर्फ 2 सिलेंडर ही ले पाएंगे। ग्राहकों को 2 से ज्यादा सिलेंडर नहीं मिलेंगे। अभी तक सिलेंडर पाने के लिए महीने या साल की कोई राशनिंग नहीं थी।

सब्सिडी वालों को मिलेंगे केवल 12 ही सिलेंडर

नए बदलाव के मुताबिक अब साल में 12 सिलेंडर पर ही सब्सिडी मिलेगी। इसके बाद अगर आप सिलेंडर लेते हैं तो उस पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। आपको बिना सब्सिडी वाले रेट पर ही सिलेंडर मिलेगा।


इन शिकायतों के कारण बदले नियम

जानकारी के मुताबिक राशनिंग के लिए सॉफ्टवेयर में बदलाव किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये नियम लागू किये जा चुके हैं। ये नियम अधिकारियों ने इसलिए लागू किया है कि क्योंकि ऐसी शिकायत काफी समय से आ रही थी कि कि घरेलू गैर सब्सिडी की रीफिल कॉमर्शियल से सस्ती होने की वजह से वहां इसका इस्तेमाल ज्यादा होने लगा था जिसके कारण सिलेंडर पर राशनिंग की गई है।

15 से ज्यादा नहीं हो सकती संख्या

खबरों के मुताबिक राशनिंग के तहत एक कनेक्शन पर महीने में ज्यादा से ज्यादा दो सिलेंडर ही मिप पाएंगे। साल में यही संख्या 15 सिलेंडर तक सीमित कर दी है। एक कनेक्शन पर साल में 15 सिलेंडर ही मिलेंगे। किसी भी हाल में 15 से ज्यादा सिलेंडर एक कनेक्शन पर नहीं मिलेंगे।

शेयर बाजार खुलने से पहले आज निफ्टी और बैंक निफ्टी में क्या हो आपकी ट्रेडिंग रणनीति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।