Mahadev Betting App: महादेव बेटिंग ऐप का मालिक रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जल्द ही प्रत्यर्पण कर भारत लाने की तैयारी

Mahadev Betting App: महादेव बेटिंग ऐप मामले में मुख्य आरोपियों में से एक रवि उप्पल को भारतीय एजेंसी ने दुबई से गिरफ्तार किया है। जल्द ही दूसरे आरोपी सौरभ चंद्राकर को भी अरेस्ट किया जा सकता है। रवि उप्पल को भारत लाने की तैयारी की जा रही है। कहा जा रहा है कि रवि उप्पल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था

अपडेटेड Dec 13, 2023 पर 9:38 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Mahadev Betting App: दो मुख्य आरोपियों में से एक रवि उप्‍पल को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Mahadev Betting App: महादेव बुक ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट वाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी कामयाबी मिली है। दुबई पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों में से एक - रवि उप्‍पल को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही उसे भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है। रवि उप्पल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी था। इस गिरफ्तारी के बाद अब भारतीय जांच एजेंसी मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के काफी करीब पहुंच चुकी है। बता दें कि महादेव बेटिंग ऐप मामले में रवि उप्पल सौरभ चंद्राकर का राइट हैंड माना जा रहा है।

रवि 6,000 करोड़ रुपये के एक मनी लॉन्ड्रिंग केस का कथित मास्टरमाइंड है। इस मामले में छत्तीसगढ़ के निवर्तमान सीएम भूपेश बघेल का नाम भी सामने आया था। सूत्रों के अनुसार, उप्‍पल की गिरफ्तारी ईडी की ओर से जारी रेड कॉर्नर नोटिस के चलते हुई है। रवि उप्पल महादेव ऐप मामले के मुख्य आरोपियों में से एक है।

ED के साथ कई राज्यों की पुलिस कर रही है जांच


दुबई के अधिकारियों ने भारत को खबर कर दी है, वे रवि के प्रत्यर्पण के लिए तैयार हैं। महादेव ऐप का दूसरा प्रमोटर सौरभ चंद्राकर भी जल्‍द UAE में दबोचा जा सकता है। गिरफ्तारी के बाद उसे भी भारत को हैंडओवर किया जाएगा। ईडी ने रायपुर की स्‍पेशल कोर्ट से इन दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट लिया। उसके बाद, अक्‍टूबर में इन दोनों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था। कथित सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के साथ-साथ मुंबई पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस जांच कर रही है. जांच एजेंसी ने उप्पल और एक अन्य प्रमोटर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

Air India ने लॉन्च की नई यूनिफॉर्म, मनीष मल्होत्रा ने किया है डिजाइन, देखें वीडियो

कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल

महादेव ऐप केस की जांच कर रही ईडी की रडार पर कई बॉलीवुड और टीवी एक्टर आए थे। इस मामले में ईडी ने देश के कई शहरों में छापेमारी करके 417 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम भी सामने आया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।