Get App

इतिहास का सबसे 'भीषण' जाम! प्रयागराज की सड़कों पर श्रद्धालुओं का सैलाब, 300 किमी तक गाड़ियों की लगी कतार

प्रयागराज जाने वाली सड़क से लेकर ट्रेन तक भक्तों का रेला है। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रयागराज आजकल अपने इतिहास के सबसे भयावह जाम का सामना कर रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रयागराज को जाने वाली सड़कों पर गाड़ियों का कई-कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है। मध्य प्रदेश के कटनी में जाम को देखते हुए अन्य जिलों से कटनी होकर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों को कटनी पुलिस रोक रही है। कटनी पुलिस यात्रियों से वापस घर लौट जाने की अपील कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2025 पर 9:19 PM
इतिहास का सबसे 'भीषण' जाम! प्रयागराज की सड़कों पर श्रद्धालुओं का सैलाब, 300 किमी तक गाड़ियों की लगी कतार
Maha Kumbh Mela Jam: पुलिस यात्रियों से वापस घर लौट जाने की अपील कर रही है

Prayagraj Traffic Jam: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आस्था का महापर्व महाकुंभ आयोजित हो रहा है। 144 साल बाद पड़े इस महाकुंभ में को शुरु हुए करीब एक महीने हो गया है और लोगों के आने का सिलसिला अभी भी जारी है। इस महाकुंभ में शामिल होने के लिए देश दुनिया से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। सभी लोग इस महाकुंभ में पवित्र स्नान करना चाहते हैं। एक और जहां लोगों की आस्था उन्हें महाकुंभ ला रही है वहीं इतने लोगों के महाकुंभ पहुंचने से प्रयागराज में महाजाम भी देखने को मिल रहा है। प्रयागराज जाने वाले रास्तों पर भारी भीड़ है, सड़क से लेकर ट्रेन तक भक्तों का रेला है।

प्रयागराज में 300 किलोमीटर लंबे ट्रैफिक जाम ने वाहनों की भारी भीड़ और लाखों श्रद्धालुओं के जाम में फंसने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लाखों श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम त्रिवेणी संगम पर पहुंचने के लिए शहर में उमड़ रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम की ओर जा रहे लोग रविवार को अपने घरों से मीलों दूर गाड़ियों में फंसे हुए हैं। सोमवार को भी हजारों वाहन भीषण जाम में फंस गए क्योंकि उन्हें एक इंच भी आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा था और वे कछुए की गति से ही आगे बढ़ रहे थे।

प्रयागराज व आसपास के जिलों में ट्रैफिक जाम के बिगड़ते हालात को देखते हुए अब एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश को महाकुंभ में भेजा जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें