Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज हो चुका है। महाकुंभ के आगाज के साथ ही संगम में आज 50 लाख से ज्यादा लोगों ने डूबकी लगाई। इस बार कुंभ का आयोजन काफी भव्यता के साथ किया जा रहा है। प्रयागराज में 12 सालों के बाद आयोजित यह कुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी रख चलेगा। एक अनुमान के मुताबिक इस बार कुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है। कुंभ में जुटने वाले ये तीर्थयात्री, अमेरिका और रूस के आबादी से भी ज्यादा हैं। वहीं इतनी बड़ी संख्या में कुंभ में हिस्सा लेने आ रहे लोग उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद फादेमंद साबित होने वाला है।
