Get App

इनसे सावधान रहने की जरुरत...भगदड़ के बाद पहली बार महाकुंभ पहुंचे CM योगी ने किसके लिए कही ये बात

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया। संगम नगरी में उमड़ रही भीड़ का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बसंत पंचमी के मौके पर होने वाले अमृत स्नान को लेकर विशेष निर्देश दिया गया। सीएम योगी का ये दौरा, मौनी अमावस्या को महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2025 पर 3:15 PM
इनसे सावधान रहने की जरुरत...भगदड़ के बाद पहली बार महाकुंभ पहुंचे CM योगी ने किसके लिए कही ये बात
भगदड़ के बाद पहली बार महाकुंभ पहुंचे CM योगी

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने महाकुंभ मेला क्षेत्र का दौरा किया। सीएम ने संतों को संबोधित करते हुए कहा कि संत सनातन धर्म के स्तंभ है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य के साथ काम करते हैं। सनातन धर्म ही मानव धर्म है। सनातन रहेगा तो मानवता रहेगी। बता दें कि सीएम योगी का ये दौरास, मौनी अमावस्या को महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद हुआ है। बता दें कि 20 जनवरी को मौनी अमवस्या के दौरान महाकुंभ के संगम नोज क्षेत्र में भगदड़ मची थी। इस भगदड़ में तीस से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 50 से ज्यादा घायल हो गए थे।

महाकुंभ पहुंचे सीएम योगी ने कही ये बात

वहीं शनिवार को महाकुंभ में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, 'संतों ने धैर्य रखा मौनी अमावस्या के हादसे के दिन, चुनौती आई थी। हमारे सामने हादसे के रूप में संत अभिभावक की तरह खड़े रहे। जो सनातन विरोधी है वे लोग ये प्रयास कर रहे थे कि संतों का धैर्य जवाब दे दें और जग हंसाई हो लेकिन वैसा नहीं हुआ। मैं पूज्य संतों और 13 अखाड़ों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने उस विपरीत वक्त में धैर्य से काम लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें