महाराष्ट्र में 24,000 से ज्यादा नए केस, पिछले 24 घंटों में 453 लोगों की मौत

मुंबई में आज संक्रमितों की संख्या 7 लाख से ज्यादा हो चुकी है जबकि 21 अप्रैल को 6 लाख का आंकड़ा था

अपडेटेड May 27, 2021 पर 9:03 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 24,752 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 453 लोगों की मौत हुई है। पिछले एक दिन में कोरोनावायरस संक्रमण की बीमारी से ठीक होकर 23,065 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

यह लगातार सातवां दिन है जब महाराष्ट्र में नए केस 30,000 से कम आए हैं। राज्य में अभी कुल संक्रमितों की संख्या 5,659,957 है।

महाराष्ट्र में एक्टिव केसों की संख्या 3,15,042 है। राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 91,341 हो चुकी है। महाराष्ट्र में रिकवरी रेट अभी 92.76 फीसदी है।

क्या है मुंबई का हाल?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बुधवार को 34 लोगों की मौत हो चुकी है। 13 अप्रैल के बाद पहली बार मुंबई में मरने वालों की संख्या आज सबसे कम है। 13 अप्रैल को संक्रमण के कारण 26 लोगों की मौत हुई थी।

हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, मुंबई में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7 लाख से ज्यादा हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 1,362 नए मामले सामने आए हैं।


BMC के मुताबिक, मुंबई में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,01,266 पहुंच गई है। वहीं मुंबई में इस संक्रमण की वजह से कुल 14,752 लोगों की मौत हो चुकी है। 21 अप्रैल को मुंबई में संक्रमितों की संख्या 6 लाख से ज्यादा था जो आज 7 लाख से ज्यादा हो चुका है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (
https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।