Maharashtra Earthquake: बारिश के बाद महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, हिंगोली, परभणी और नांदेड़ में कांपी धरती

Maharashtra Earthquake Today: महाराष्ट्र के हिंगोली परभणी और नांदेड़ जिले में आज (10 जुलाई 2024) सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। हिगोली में 4.5 तीव्रता के भूकपं के झटके लगे। लोग डर की वजह से घर के बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात ये है कि इस दौरान कोई जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है

अपडेटेड Jul 10, 2024 पर 10:42 AM
Story continues below Advertisement
Maharashtra Earthquake Today: महाराष्ट्र के हिंगोली में भूकंप सुबह 7.14 बजे आया। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी है।

महाराष्ट्र के ई जिले इन दिनों मूसलाधार बारिश की मार झेल रहे हैं। इस बीच राज्य में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सूबे के हिंगोली जिले में आज सुबह (10 जुलाई 2024) रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। ये भूकंप 7:14 बजे याय़ राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी है। भूकंप के झटके लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। डर की वजह से लोग घरों से बाहर भागने लगे। हालांकि राहत की बात ये है कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई घटना सामने नहीं आई है।

इस भूकंप का केंद्र महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इस भूकंप के झटके वाशिम जिले के रिसोड और वाशिम तालुका तक महसूस किए गए। यहां कई लोगों ने ज़मीन से रहस्यमय आवाजे आने का दावा भी किया है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है।

हिंगोली में मार्च महीने में आया था भूकंप


इससे पहले हिंगोली में 21 मार्च को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 10 मिनट के गैप पर दो बार धरती कांपी थी। भूकंप का पहला झटका सुबह 6.08 बजे लगा था। इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई थी। इसके बाद दूसरा झटका 6.19 बजे महसूस किया गया था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई थी। जिस समय भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, उस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे। बता दें कि भूकंप का पहला झटका तो तेज था, जिससे सो रहे लोग भी जाग गए थे और अपने घरों से बाहर निकल आए थे। इस दौरान किसी जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था।

जानिए कैसे आता है भूकंप

भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है। फिर सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है। जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

Unnao Road Accident: उन्नाव में बड़ा हादसा, दूध कंटेनर से भिड़ी डबल डेकर बस, 18 की मौत

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 10, 2024 10:21 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।