वोटर आईडी (Voter ID) कार्ड को अब आधार (Aadhaar) कार्ड से लिंक किया जाएगा। वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए चुनाव आयोग (Election Commission of India -ECI) 1 अगस्त से महाराष्ट्र में ये अभियान शुरू करने जा रही है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के चीफ इलेक्शन ऑफिसर (Chief Election Officer -CEO) श्रीकांत देशपांडे (Shrikant Deshpande) ने दी है। इससे एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में एक या एक से ज्यादा नाम वालों लोगों की पहचान हो जाएगी। वोटर्स की पहचान करने में परेशानी नहीं होगी।
