Get App

हम तेजस्वी यादव बोल रहे हैं DM साहब, इतना सुनते ही बजने लगी तालियां, जानिए पूरा मामला

तेजस्वी यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2021 पर 5:55 PM
हम तेजस्वी यादव बोल रहे हैं DM साहब, इतना सुनते ही बजने लगी तालियां, जानिए पूरा मामला

राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की पटना (Patna) में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान किए गए कॉल की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। बिहार की राजधानी पटना के एक मैदान में शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था। तेजस्वी यादव भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस दौरान तेजस्वी यादव को पता चला की शिक्षकों को विरोध प्रदर्शन करने के लिए उनकी निर्धारित जगह पर परमिशन नहीं दी जा रही है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान तेजस्वी यादव ने तय की हुई जगह पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए पटना के डीएम चंद्रशेखर को कॉल किया। वीडियो में तेजस्वी, डीएम से बात करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में कहते सुना जा रहा है कि वहां लाठीचार्ज किया गया है। उनका खाना फेंक दिया गया है। उन्हें भगा दिया गया है। कुछ लोग मेरे साथ इको पार्क में हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि वह विरोध प्रदर्शन करने की इजाजत लेना चाहते हैं। व्हाट्स ऐप पर आवेदन भेज रहे हैं। लेकिन डीएम समझ नहीं पाते कि उनकी बात तेजस्वी यादव से हो रही है। वह कॉल को गंभीरता से नहीं लेते हैं। डीएम कहते हैं कि कब तक मतलब? आपने आवेदन भेजा नहीं और आप मेरे से पूछताछ कर रहे हैं।

इसके बाद तेजस्वी यादव ने डीएम से कहा कि हम तेजस्वी यादव बोल रहे हैं डीएम साहब। इसके बाद डीएम को समझ में आया कि उनकी बात बिहार तेजस्वी यादव से हो रही है। उनकी टोन में फौरन फर्क आ गया। डीएम ने फौरन उत्तर दिया ठीक है, सर, सर, सर। इस दौरान वहां मौजूद प्रदर्शनकारी हंस पड़े।
 
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें