Get App

Manipur Violence: फिर सुलग उठा मणिपुर, इंटरनेट बंद, स्कूल-कॉलेज की छुट्टी, केंद्र ने CRPF के 2000 जवान और भेजे

Manipur Violence: नोटिफिकेशन में कहा गया है, "मणिपुर राज्य के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में 10 सितंबर को दोपहर 3 बजे से 15 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक पांच दिनों के लिए लीज लाइन, वीसैट, ब्रॉडबैंड और VPN सर्विस सहित इंटरनेट और मोबाइल डेटा सर्विस को अस्थायी रूप से सस्पेंड/रोकने का आदेश दिया गया है

Shubham Sharmaअपडेटेड Sep 10, 2024 पर 7:20 PM
Manipur Violence: फिर सुलग उठा मणिपुर, इंटरनेट बंद, स्कूल-कॉलेज की छुट्टी, केंद्र ने CRPF के 2000 जवान और भेजे
Manipur Violence: इंटरनेट बंद, स्कूल-कॉलेज की छुट्टी, केंद्र ने CRPF के 2000 जवान और भेजे

छात्रों के बढ़ते आंदोलन के बीच मणिपुर सरकार ने मंगलवार को पूरे राज्य में पांच दिनों के लिए इंटरनेट सर्विस सस्पेंड कर दीं। साथ ही सभी सरकारी और प्राइवेट कॉलेज 11 और 12 सितंबर को बंद रहेंगे। राज्य के गृह विभाग ने एक नोटिफिकेशन में कहा कि तस्वीरों, नफरत भरे भाषण और नफरत भरे वीडियो के प्रसारण के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

नोटिफिकेशन में कहा गया है, "मणिपुर राज्य के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में 10 सितंबर को दोपहर 3 बजे से 15 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक पांच दिनों के लिए लीज लाइन, वीसैट, ब्रॉडबैंड और VPN सर्विस सहित इंटरनेट और मोबाइल डेटा सर्विस को अस्थायी रूप से सस्पेंड/रोकने का आदेश दिया गया है।"

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे, क्योंकि छात्र और महिला प्रदर्शनकारी उनसे भिड़ गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस महानिदेशक (DGP) और मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार को हटाने की मांग को लेकर राजभवन की ओर मार्च करने की कोशिश किया।

केंद्र ने CRPF के 2000 जवान और भेजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें