Get App

Mann Ki Baat Live :राष्ट्रगान को लेकर 15 अगस्त को होगी अनोखी पहल - पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतवासी 15 अगस्त को राष्ट्र गान गाएं और उसे रिकॉर्ड भी करें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2021 पर 8:28 PM
Mann Ki Baat Live :राष्ट्रगान को लेकर 15 अगस्त को होगी अनोखी पहल - पीएम मोदी

Mann Ki Baat: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रविवार यानी आज सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए राष्ट्र को संबोधित करे रहे हैं।  मन की बात कार्यक्रम का यह 79वां एपिसोड है।

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय ​खिलाड़ियों को तिरंगा लेकर चलते देख मैं ही नहीं पूरा देश रोमांचित हो उठा। पूरे देश ने जैसे एक होकर अपने इन योद्धाओं से कहा कि विजयी भव।

उन्होंने कहा कि कल कारगिल ​विजय दिवस है। कारगिल का युद्ध भारत की सेनाओं के शौर्य और संयम का ऐसा प्रतीक है जिसे पूरी दुनिया ने देखा है। इस बार ये गौरवशाली दिवस भी अमृत महोत्सव के बीच मनाया जाएगा। इसलिए ये और भी खास हो जाता है।

आजादी के 75 साल

इस 15 अगस्त को देश अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। ये हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जिस आजादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया, उसके 75 वर्ष होने के हम साक्षी बन रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा, कितने ही स्वाधीनता सेनानी और महापुरुष हैं, जिन्हें अमृत महोत्सव में देश याद कर रहा है। सरकार और सामाजिक संगठनों की तरफ से भी लगातार इससे जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। अमृत महोत्सव किसी सरकार का, किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं है। यह करोड़ों भारतवासियों का कार्यक्रम है।

अनोखी पहल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें