मन की बात में बोले पीएम मोदी, युवाओं को ड्रग्स से रखना है दूर, 10 लाख किलो Drugs को किया नष्ट

मन की बात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 30 जुलाई को मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। मन की बात का यह 103वां एपिसोड होगा। IIM के एक सर्वे में सामने आया कि मन की बात 100 करोड़ श्रोताओं तक पहुंच गया है और कम से कम एक बार इस कार्यक्रम को उन्होंने जरूर सुना है। मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि वृक्षारोपण और जलसंरक्षण बेहद जरूरी है

अपडेटेड Jul 30, 2023 पर 12:00 PM
Story continues below Advertisement
PM का मन की बात 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ था और हर महीने के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे ब्रॉडकॉस्ट/ टेलिकॉस्ट किया जाता है।

मन की बात: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 30 जुलाई को एक बार फिर 'मन की बात' (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। मन की बात का यह 103वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए कई मुद्दों पर चर्चा की। इसके पहले  18 जून को मन की बात का 102 एपिसोड को टेलीकास्ट किया गया था। जिसमें योग दिवस समेत कई मुद्दों का जिक्र किया था। इससे पहले अप्रैल में 100वां एपिसोड टेलीकास्ट किया गया था। मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि जुलाई का महीना मानसून का महीना है। बीते कुछ दिन, प्राकृतिक आपदाओं के कारण, चिंता और परेशानी से भरे रहे हैं । लेकिन इन आपदाओं के बीच, हम सब देशवासियों ने फिर दिखाया है कि सामूहिक प्रयास की ताकत क्या होती है।

बता दें कि IIM के सर्वे के मुताबिक, मन की बात 100 करोड़ श्रोताओं तक पहुंच गई है। पीएम नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात से लगभग 96 फीसदी बादी बली भांति जानती है। यह कार्यक्रम उन 100 करोड़ लोगों तक पहुंच चुका है जो जागरूक हैं। कम से कम एक बार इस कार्यक्रम को जरूर सुन चुके हैं।

पीएम मोदी ने मन की बात में किया यमुना नदी का जिक्र 


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जुलाई का महीना यानी मानसून का महीना शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिन प्राकृतिक आपदाओं के कारण चिंता और परेशानी से भरे रहे। यमुना समेत कई नदियों में बाढ़ आ गई। जिससे लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामनमा करना पड़ा। लेकिन इन आपदाओं के बीच, हम सब देशवासियों ने फिर दिखाया है कि सामूहिक प्रयास की ताकत क्या होती है। हमारे NDRF के जवानों ने स्थानीय प्रशासन के लोगों ने, दिन-रात लगाकर ऐसी आपदाओं का मुकाबला किया है।

सर्वजन हिताय देश की सबसे बड़ी पहचान

पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी आपदा से निपटने में हमारे सामर्थ्य और संसाधनों की भूमिका बड़ी होती है। इसके साथ ही, हमारी संवेदनशीलता और एक दूसरे का हाथ थामने की भावना, उतनी ही अहम होता है। सर्वजन हिताय की यही भावना भारत की पहचान भी है और भारत की ताकत भी है।

जल संरक्षण की कोशिश में जुटा हुआ है देश – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ‘वृक्षारोपण’ और ‘जल संरक्षण’ बेहद जरूरी है। आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ के दौरान बने 60,000 से ज्यादा अमृत सरोवरों में भी रौनक बढ़ गई है |अभी 50,000 से ज्यादा अमृत सरोवरों को बनाने का काम चल भी रहा है। हमारे देशवासी पूरी जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ ‘जल संरक्षण’ के लिए नए-नए प्रयास कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के शहडोल में आदिवासी भाई बहन जलसंरक्षण पर बेहतर काम कर रहे हैं। पकरिया गाँव के आदिवासी भाई-बहनों ने प्रशासन की मदद से करीब सौ कुओं को Water Recharge System में बदल दिया है।

हज यात्रा से लौटी मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी का दिया आशीर्वाद

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे इस बार काफी संख्या में ऐसे पत्र भी मिले हैं, जो मन को बहुत ही संतोष देते है। ये चिट्ठी उन मुस्लिम महिलाओं ने लिखी हैं, जो हाल ही में हज यात्रा करके आई हैं। उनकी ये यात्रा कई मायनों में बहुत खास है। ये वो महिलाएं हैं। जिन्होंने हज की यात्रा बिना किसी पुरुष सहयोगी या मेहरम के बिना पूरी की है। इनकी संख्या 4000 से ज्यादा है। यह एक बड़ा बदलाव है। हले मुस्लिम महिलाओं को बिना मेहरम, ‘हज’ करने की इजाजत नहीं थी। हज यात्रा’ से लौटे लोगों ने, विशेषकर हमारी माताओं-बहनों ने चिट्ठी लिखकर आशीर्वाद दिया है। इससे हमें उत्साहित हैं।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में मन की बात सुन रहे थे। वहीं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और अन्य भाजपा नेता देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुन रहे हैं।

हमें अपनी विरासत को संभालने की जरूरत

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमें अपनी विरासत को संभालने की जरूरत है। ताकि से दुनिया के सामने लाया जा सके। ऐसा ही एक प्रयास इन दिनों उज्जैन में चल रहा है। यहां देशभर के 18 चित्रकार, पुराणों पर आधारित आकर्षक चित्रकथाएं बना रहे हैं। ये चित्र, बूंदी शैली, नाथद्वारा शैली, पहाड़ी शैली और अपभ्रंश शैली जैसी कई विशिष्ट शैलियों में बनेंगे। इन्हें उज्जैन के त्रिवेणी संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा।

नशे के खिलाफ बढ़ रहा है अभियान

पीएम मोदी ने कहा कि हमें देश की भावी पीढ़ियों को नशे से बचाना है। उन्हें, drugs से दूर रखना ही होगा। इसी सोच के साथ, 15 अगस्त 2020 को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की शुरुआत की गई थी। इस अभियान से 11 करोड़ से ज्यादा लोगों को जोड़ा गया है। भारत ने 10 लाख किलो Drugs को नष्ट करने का अनोखा record भी बनाया है। इन Drugs की कीमत 12,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा थी।

'मेरी माटी मेरा देश' अभियान हो रहा है शुरू

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के सम्मान में एक एक अभियान शुरू किया जाएगा। यह 'मेरी माटी मेरा देश' नाम से अभियान शुरू होगा। इस अभियान के दौरान 'अमृत कलश यात्रा' निकाली जाएगी। यह देश के की कोनों और गांवों से 7500 कलशों में मिट्टी और पौधे लेकर दिल्ली पहुंचेगी। इन कलशों में ले जाई जा रही मिट्टी और पौधों से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास 'अमृत वाटिका' बनाई जाएगी।

मन की बात के अप्रैल में पूरे हुए थे 100 एपिसोड

PM का मन की बात 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ था और हर महीने के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे ब्रॉडकॉस्ट/ टेलिकॉस्ट किया जाता है। 30 मिनट के कार्यक्रम ने 30 अप्रैल 2023 को 100 एपिसोड पूरे किए हैं। 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा मन की बात 11 विदेशी भाषाओं में ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। उत्तर प्रदेश के गोंडा में तकरीबन 2,604 बूथों पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुनाया जाएगा। बीजेपी की ओर से गोंडा और कई जिलों में चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत रविवार को जिले के दो 2,604 बूथों पर टीवी और रोडियों के जरिए कार्यक्रम को टेलीकास्ट करने की तैयारी की गई है।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Jul 30, 2023 9:21 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।