RIL, ICICI बैंक की मदद से तेजी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी

ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत भी आज तेजी के साथ हुई है

अपडेटेड Aug 15, 2019 पर 1:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

3:30 PM

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में शॉर्टकवरिंग के सहारे तेजी का कारोबार देखने को मिला। आज NIFTY 11,000 के पार टिकने में कामयाब रहा। वहीं सेंसेक्स में भी करीब 330 अंक की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा। बैंक निफ्टी भी 290 अंकों के उछाल के साथ 28,000 के पार बंद हुआ है।

आज के सेशन में बैंकिंग, मेटल और ऑटो शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी का मेटल इंडेक्स 2.34 फीसदी, ऑटो इंडेक्स 0.29 फीसदी, पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.52 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 1.07 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए है।

हालांकि आज के कारोबार में फार्मा शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी का फार्मा इंडेक्स 1.34 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है। दिग्गज शेयरों के साथ ही मिड और स्मॉल कैप शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.85 फीसदी की बढ़त के साथ और स्मॉल कैप इंडेक्स 0.14 फीसदी के साथ बंद हुआ है।

कारोबार के अंत में निफ्टी आज 103.55 अंक यानि 0.95 फीसदी की बढ़त के साथ 11029.40 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं सेंसेक्स करीब 300 अंक यानि 0.81 फीसदी की बढ़त के साथ 37260 के करीब बंद हुआ है।

3:00 PM


बाजार के फोकस में आज HDFC LIFE है जिसमें आज 3.25 फीसदी की बड़ी ब्लॉक डील हुई है। दरअसर इसमें STANDARD LIFE ने 3.25 हिस्सेदारी बेची है। ब्लॉक डील के ज़रिए ये हिस्सेदारी बेची गई है। ये हिस्सेदारी 483-491 रुपये के बीच बेची गई है। इस डील के तहत  6.43 करोड़ शेयरों की हिस्सेदारी बेची गई है। सौदों की कुल वैल्यू 3392 करोड़ रुपये है। ये बिक्री SEBI के नियमों के पालन के लिए बेची गई है। नियमों के तहत कंपनी के लिस्टिंग के 3 साल में हिस्सेदारी घटानी है। इस सौदे के पूरे होने के बाद Standard life की कंपनी में 19.88 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी। ये हिस्सेदारी औसत 18 फीसदी प्रीमीयम पर बेची गई है।

2:30 PM

Trendlyne के आंकड़ों के मुताबिक, झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में करीब 33 स्टॉक्स हैं। इनमें से इस साल सिर्फ 5 शेयरों में ही तेजी आई है। पिछले एक साल में Ion Exchange के शेयरों में 71.59 फीसदी की तेजी आई है। SpiceJet के शेयरों में 48.88 फीसदी की तेजी आई है। Titan के शेयरों में 15.77 फीसदी, MCX में 14.17 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, Orient Cement के शेयरो में 6.33 फीसदी की तेजी आई है

2:00 PM

Indigo के शेयर बुधवार को 7.3 फीसदी गिरकर 1617 रुपए पर आ गए। 16 अप्रैल के बाद Indigo के शेयरों में यह सबसे बड़ी गिरावट है।

1:30 PM

L&T ने 1400 करोड़ रुपए का NCD जारी करने की योजना बनाई है। कंपनी ने कहा है कि प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर वह 1400 करोड़ रुपए के नॉनकंवर्टिबल डिबेंचर जारी करने वाली है।

1:00 PM

महीने दर महीने आधार पर जुलाई में खाने-पीने चीजों की थोक महंगाई दर 5.04% से घटकर 4.54% रही है। वहीं प्राइमरी आर्टिकल्स की थोक महंगाई मई के 6.72% से घटकर 5.03% पर पहुंच गई है।

12:30 PM

डॉक्टर रेड्डीज लैब्स के शेयर बुधवार को 8 फीसदी गिरकर 2352 रुपए पर आ गए। दवा कंपनी अमेरिका में फीमेल कॉन्ट्रिसेप्टिव का जेनरिक वर्जन लॉन्च करने वाली थी लेकिन अब इसमें देरी होगी, जिसका असर इसके शेयरों पर हो रहा है।

12:07 PM

वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में United Breweries का मुनाफा 26.3% से घटकर 164.6 करोड़ रुपये रहा है जबकि वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में United Breweries का मुनाफा 223.3 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में United Breweries की आय 9.8% से बढ़कर 2,095 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 1,866.6 करोड़ रुपये रही थी।

11:56 AM

वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में Wockhardt को 45 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है जबकि वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में कंपनी को 86.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में Wockhardt की आय 14.3% से घटकर 863.1 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 1,007.1 करोड़ रुपये रही थी।

11:30 AM

NSE के 11 सेक्टर में से 10 का प्रदर्शन बेहतर रहा है। सबसे ज्यादा तेजी जिस इंडेक्स में है वह निफ्टी मीडिया है। इसमें 2 फीसदी की तेजी आई है। गिरने वाले में सिर्फ एक इंडेक्स- निफ्टी फार्मा इंडेक्स है। इसमें 2.8 फीसदी की गिरावट आई है।

11:00 AM

Sun Pharma के शेयर बुधवार को 6 फीसदी तक गिर गए। जून तिमाही में मजबूत नतीजों के बावजूद कंपनी के शेयरों में गिरावट आई है। जून तिमाही में साल दर साल आधार पर Sun Pharma कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 31 फीसदी बढ़कर 1387.5 करोड़ रुपए हो गई। कंपनी को यह प्रॉफिट रिसर्च और डेवपलपमेंट पर कम खर्च के कारण हुआ है।

10:45 AM

बजट एलान के मुताबिक नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों की मदद के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब NBFCs के पूल्ड एसेट्स को खरीदने के लिए बैंकों को नए सिरे से रेटिंग करानी होगी। इसके लिए सरकार बैंकों को आंशिक रूप से क्रेडिट गारंटी देगी।
सरकारी बैंकों को सरकार ने NBFCs के पूल्ड एसेट्स पर दिशा निर्देश जारी किए हैं जिसके तहत अब NBFCs के एसेट्स की थर्ड पार्टी रेटिंग करानी होगी। कम जोखिम वाले एसेट्स को खरीदने में प्राथमिकता दी जाएगी। कोलेटेरल वाले एसेट्स को भी प्राथमिकता देनी होगी

10:30 AM

खत्म होगी ऑटो सेक्टर की मुश्किल

ऑटो सेक्टर में सुस्ती अब साफ दिख रही है। लेकिन वित्त मंत्री के साथ बैठक के बाद ऑटो कंपनियों को एक उम्मीद जगी है। मारुति सुजुकी के चेयरमैन आर सी भार्गव ने CNBC-आवाज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा है कि बैठक के बाद फाइनेंसिंग की दिक्कतें खत्म होनी शुरू हो गई है। वित्त मंत्री से बैठक के बाद उम्मीद जगी है।

10:15 AM

Sundaram Mutual ने 13 अगस्त को एक नया फंड लॉन्च किया हैं। Sundaram Equity Fund नाम से लॉन्च हुआ ये एक क्लोज एंडेड मल्टी कैप फंड होगा। निवेशक 16 अगस्त से 30 अगस्त तक इसे सब्सक्राइब कर सकते हैं।

10:00 AM

Employees Provident Fund Organisation (EPFO) की नजर Dewan Housing Finance Corp. Ltd (DHFL) के 700 करोड़ के बॉन्ड पर है। ईपीएफओ कर्मचारियों की सेविंग्स को बचाने के लिए इस बॉन्ड को मैच्योरिटी के पहले ही रिडीम कराना चाहता है। EPFO के फाइनेंस इन्वेस्टमेंट कमिटी के मेंबर प्रभाकर बनसुरे ने बताया कि EPFO डीएचएफल के 10 साल के बॉन्ड्स जो कि 2024 में मैच्योर होंगे, उनका निवेश रिडीम करने के लिए वक्त से पहले एक्जिट ऑप्शन की राह लेगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- https://bit.ly/31CyZ9Y

09:24 AM

भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत आज अच्छे हैं। चीन पर ट्रंप की नरमी और टैरिफ टलने से कल के कारोबार में अमेरिका बाजार 2 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए। कल के कारोबार में Dow 370 अंक चढ़कर बंद हुआ। Nasda भी 2 फीसदी ऊपर बंद हुआ। कल के कारोबार में Apple के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया। उधर एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखने को मिल रही है। SGX NIFTY में भी चौथाई फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है। इस बीच हांगकांग में सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी हैं। एयरपोर्ट पर दूसरे दिन  कामकाज ठप रहा।

इन ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत भी आज तेजी के साथ हुई है। दिग्गज शेयरों के साथ ही मिड और स्मॉलकैप शेयर भी जोश में नजर आ रहे हैं। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.60 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.38 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों  से भी बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.60 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है।

बाजार में एफएमसीजी और फार्मा शेयरों को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कामकाज कर रहे है। बैंकिंग शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है जिसके चलते बैंक निफ्टी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 27775 के करीब नजर आ रहा है।

हालांकि कारोबार के इस दौरान निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स 0.20 फीसदी और फार्मा इंडेक्स 1.64 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 88 अंक यानि 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 37050 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 35.50 अंक यानि 0.32 फीसदी की मजबूती के साथ 10960 के पार कारोबार कर रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।