Get App

Suzuki की Alto 660 भारत से पहले पाकिस्तान में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

अभी ये कार बस पाकिस्तान में लॉन्च हुई है। भारत में इसके लॉन्चिंग को लेकर कोई खबर नहीं है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 18, 2019 पर 2:09 PM
Suzuki की Alto 660 भारत से पहले पाकिस्तान में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Maruti Suzuki ने अपनी ब्रांड न्यू Alto 660cc को पाकिस्तान में लॉन्च कर दिया है। इसके पहले इस कार को पाकिस्तान ऑटो शो में सुजुकी ने 660cc को पेश किया था। सोमवार को इसे कराची में लॉन्च किया गया। इस दौरान कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर भी घोषणा की है।

सुजुकी Alto 660 तीन वर्जन में लॉन्च हो रही है। इसके VX वर्जन की कीमत 999,000 पाकिस्तानी रुपए (4.5 लाख रुपए), VXR वर्जन की कीमत 1,101,000 पाकिस्तानी रुपए (4.90 लाख रुपए) और VXL वर्जन की कीमत 1.295,000 पाकिस्तानी रुपए (5.77 लाख रुपए) है।

इसमें तीन मॉडल होंगे- दो मैनुअल और एक फुली लोडेड ऑटोमैटिक। इसमें पाकिस्तान में बना हुआ 660cc इंजन लगा होगा। इसमें मॉडर्न डिजाइन, स्पेशियस इंटीरियर और जापानी तकनीक होगी। इसमें VX वर्जन बिना एसी, VXR एसी के साथ और VXL AGS वर्जन में एसी के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। VXL AGS वैरिएंट में एबीएस, पॉवर स्टीयरिंग और पॉवर विंडोज भी मिलेगा।

कंपनी इसपर 3 साल या 60,000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है।

Alto 660cc पाकिस्तान की 30 साल लोकली मैन्युफैक्चर्ड कार मेहरान को रिप्लेस करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें