Get App

PNB Scam: भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी एंटीगा से भी भागा, वहां के पीएम ने कहा- छीन लेंगे नागरिकता

एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा है कि अगर मेहुल चोकसी देश छोड़कर भाग गया है तो हम उसकी नागरिकता छीन लेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2021 पर 11:08 PM
PNB Scam: भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी एंटीगा से भी भागा, वहां के पीएम ने कहा- छीन लेंगे नागरिकता

PNB Scam में नीरव मोदी (Neerav Modi) के साथ मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी (Mehul choksi) अब एंटीगा से भी फरार हो गया है। एंटीगुआ पुलिस (Antigua Police) ने मेहुल चोकसी की तलाश शुरू कर दी है। अब इस मामले में एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन (Gaston Browne) ने कहा है कि अगर मेहुल चोकसी देश छोड़कर भाग गया है तो हम उसकी नागरिकता छीन लेंगे।

एंटीगा और बरबुडा के प्रधान मंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा, हालांकि मेहुल चोकसी के यहां से क्यूब (Cuba) भागकर जाने का संभावना कम है। हमारे पास इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है कि वह एंटीगा से भाग गया है। उन्होंने कहा, उनकी सरकार ने भारत को मेहुल चोकसी के लापता होने की सूचना दी है, साथ ही इंटरपोल के साथ जानकारी भी शेयर की जा रही है। गैस्टन ब्राउन ने कहा, हमें विश्वास है कि उसे भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा, लेकिन उचित प्रक्रिया के बाद।

मेहुल चोकसी की तलाश में रविवार से ही वहां की पुलिस उसकी जुटी है। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि वह एंटीगा से भाग कर क्यूबा (Cuba) चला गया है, जो कैरेबियाई द्वीपों से लगभग 1,700 किमी उत्तर-पश्चिम में लगभग दो घंटे की उड़ान की दूरी पर है। चोकसी भारत में प्रत्यर्पण के डर से क्यूबा भाग गया होगा।

स्थानीय मीडिया ने कहा कि चोकसी ने क्यूबा में अपना अड्डा बना लिया है, क्योंकि भारत की क्यूबा के साथ प्रत्यर्पण संधि नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चोकसी क्यूबा में एक सुरक्षित घर में रह रहा है। बता दें कि चोकसी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित है। वह जनवरी 2018 से इस देश में रह रहा है।

चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने उसके गायब होने की पुष्टि की है। चोकसी ने जनवरी 2018 में भारत से भागने से पहले ही, 2017 में कैरिबियाई द्वीपीय देश एंटीगा एवं बरबुडा की नागरिकता हासिल कर ली थी।

चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर कुछ बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से PNB के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। नीरव मोदी अभी लंदन की एक जेल में बंद है। दोनों के खिलाफ CBI जांच कर रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें