इजरायल के संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन उनका गठबंधन सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत हासिल नहीं कर सका है। आपको बता दें कि 120 सदस्यों वाली इजरायली संसद यानी नेसेट (Knesset) में बहुमत के लिए 61 सीटों की जरूरत है जबकि नेतन्याहू के नेतृत्व वाले गठबंधन को महज 53 सीटें मिली हैं। दूसरी तरफ उन्हें सत्ता से हटाने के लिए चुनाव लड़ने वाले विपक्षी गठबंधन के पास 48 सीटें हैं।
