महाराष्ट्र में शिवसेना की नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार ने माकइल जैक्सन (Michael Jackson) के एक 24 साल पुराने एक म्यूजिकल प्रोग्रम के इवेंट मैनेजमेंट फर्म को 3.36 करोड़ रुपये का एंटरटेनमेंट टैक्स पर दी गई माफी को बहाल करने का फैसले लिया है। यह शो 1 नवंबर 1996 को मुंबई में आयोजित किया गया था। तब महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार थी। इस शो का आयोजन उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई राज ठाकरे ने किया था। उस समय राज ठाकरे शिवसेना में थे। टैक्स माफ करने के फैसले को बरकरार रखने का निर्णय सीएम उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में एक कैबिनेट मीटिंग की गई है। जिसमें यह निर्णय लिया गया।
सीएम ऑफिस से बयान जारी कर कहा गया है कि सरकार ने छूट देने के लिए महाराष्ट्र एंटरटेनमेंट ड्यूटी एक्ट 1923 के सेक्शन 6(3) के तहत अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए एंटरटेनमेंट टैक्स माफ करने का निर्णय लिया गया है।
जैक्सन ने 1 नवंबर 1996 को मुंबई में शो किया था। इस दौरान जैक्सन ने शिवसेना के संस्थापक स्वर्गीय बाल ठाकरे के घर मातोश्री भी गए थे। उस समय महाराष्ट्र में शिवसेना और BJP की सरकार थी। यह कंसर्ट तत्कालीन शिव उद्योग सेना प्रमुख राज ठाकरे ने आयोजित किया था। मौजूदा समय में राज ठाकरे शिवसेना छोड़ चुके हैं और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी MNS के अध्यक्ष हैं।
BJP-शिवसेना गठबंधन सरकार ने दी थी छूट
शिवसेना के मनोहर जोशी उस समय सीएम थे और BJP के गोपीनाथ मुंडे डिप्टी सीएम थे। तत्कालीन सरकार ने माइकल जैक्सन कंसर्ट पर इवेंट कंपनी विजक्राफ्ट इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (Wizcraft Entertainment Agency Pvt Ltd) का 3.36 करोड़ एंटरटेनमेंट टैक्स माफ कर दिया था, लेकिन यह माफी विवादों में आ गई थी।
हाईकोर्ट ने 2011 में रद्द कर दी थी टैक्स माफी
मुंबई ग्राहक पंचायत (Mumbai Grahak Panchayat) ने टैक्स माफी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) में जनहित याचिका दाखिल की थी। ग्राहक पंचायत का कहना था कि पॉप म्यूजिक को एंटरटेनमेंट टैक्स छूट नहीं दी जा सकती। हाईकोर्ट ने 2011 को टैक्समाफी के मामले में राज्य सरकार के फैसले को रद्द कर दिया था। कोर्ट के आदेश पर इवेंट मैनेजमेंट कंपनी विजक्राफ्ट इंटरटेनमेंट को 3.36 करोड़ रुपए सरकारी खजाने में जमा करना पड़ा था।
6 जनवरी को सरकार के लिए गए इस फैसले के बाद इवेंट मैनेजमेंट कंपनी विजक्राफ्ट इंटरटेनमेंट को 3.36 करोड़ रुपए जो जमा किए थे वो वापस मिल जाएंगे।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
