राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने मंगलवार को कहा कि मणिपुर में हुई जातीय हिंसा प्रायोजित थी। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्य के हालात के लिए ''बाहरी ताकतों'' को कसूरवार ठहराया। इस दौरान भागवत ने सवाल किया कि क्या मणिपुर (Manipur Unrest) में हुई जातीय हिंसा में सीमा पार के उग्रवादी शामिल थे? नागपुर में RSS की दशहरा रैली को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा, "मेइती और कुकी समुदाय के लोग कई वर्षों से साथ रहते आ रहे हैं। अचानक उनके बीच हिंसा कैसे भड़क गई? संघर्ष से बाहरी ताकतों को फायदा होता है। क्या बाहरी कारक शामिल हैं?"
