Monkeypox: इंडियन मेडिकल रिसर्च काउंसिल (Indian Council of Medical Research -ICMR) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) पुणे की लैब ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से लौटे दो यात्रियों के मंकीपॉक्स मामलों का विश्लेषण किया है। इसमें पता चला कि दोनों मामले मंकीपॉक्स वायरस (Monkeypox Virus) स्ट्रेन A.2 से संक्रमित थे। जो hMPXV-1A क्लैड-3 से संबंधित हैं। NIV की वरिष्ठ वैज्ञानिक और स्टडी की प्रमुख लेखक डॉ. प्रज्ञा यादव ने कहा कि A.2 वेरिएंट पिछले साल अमेरिका में पता चला था। इसको प्रमुख समूहों से नहीं जोड़ा गया है।
