Get App

Monsoon 2021: केरल में 3 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है - IMD

IMD) ने कहा है कि केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून के आने में 2 दिन की देरी होने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2021 पर 12:48 PM
Monsoon 2021: केरल में 3 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है - IMD

भारत मौसम विज्ञान विभाग ( India Meteorological Department - IMD) ने कहा है कि केरल में दक्षिण पश्चिम (southwest) मानसून के आने में 2 दिन की देरी होने की संभावना है और अब इसके 3 जून तक राज्य में दस्तक देने की उम्मीद है।

हालांकि, एक प्राइवेट पूर्वानुमान एजेंसी (forecasting agency) स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) ने कहा है कि मानसून पहले ही केरल में दस्तक दे चुका है। स्काईमेट के प्रेसीडेट GP शर्मा (G P Sharma) ने कहा कि इस इसकी बहुत कमजोर शुरुआत हुई है। स्काईमेट ने पहले भविष्यवाणी की थी कि मानसून 30 मई को केरल में दस्तक देगा।

IMD के डायरेक्टर M महापात्रा (M Mohapatra) ने कहा कि कर्नाटक तट पर चक्रवात के चलते दक्षिण-पश्चिम मानसून की चाल प्रभावित हुई है। IMD ने कहा कि 1 जून से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं धीरे-धीरे जोर पकड़ सकती हैं, जिसके चलते केरल में बारिश तेज हो सकती है। लिहाजा केरल में 3 जून के आसपास मानसून की शुरुआत होने की उम्मीद है।

बता दें कि केरल में आमतौर पर मानसून 1 जून को दस्तक दे देता है और इसके साथ ही देश में चार महीने तक चलने वाले बारिश के मौसम की शुरुआत हो जाती है। IMD ने इस महीने की शुरुआत में केरल में 31 मई को मॉनसून के दस्तक देने का अनुमान जताया था।

IMD ने रविवार की सुबह अपने डेली बुलेटिन में कहा कि केरल में मॉनसून की शुरुआत 31 मई के आसपास होने की उम्मीद थी। हालांकि, दोपहर तक उसने कहा कि इसकी शुरुआत 3 जून तक होने की उम्मीद है।

IMD के मुताबिक, केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत तीन मापदंडों पर निर्भर करती है। अगर 10 मई के बाद, 14 स्टेशनों में से 60 फीसदी (मिनिकॉय, अमिनी, तिरुवनंतपुरम, पुनालुर, कोल्लम, अल्लपुझा, कोट्टायम, कोच्चि, त्रिशूर, कोझीकोड, थालास्सेरी, कन्नूर, कुडुलु और मैंगलोर) में लगातार दो दिन 2.5 मिलीमीटर या उससे अधिक बारिश होती है तो दूसरे दिन केरल में मॉनसून की शुरुआत की घोषणा की जाती है, बशर्ते अन्य दो मानदंड भी साथ में हों।

शर्मा ने कहा कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत की घोषणा के लिए IMD के सभी मानदंड पूरे हो गए हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें