दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अगले दो दिन में मानसून की पहली बारिश (First rain of monsoon) हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी शनिवार को दी। उसने बताया कि सुस्त शुरुआत के बाद मानसून ने अच्छी प्रगति दिखाई है। यह महाराष्ट्र के कई हिस्सों, पूरे कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तरपूर्वी भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। आम तौर पर दिल्ली में मानसून की बारिश 27 जून तक शुरू हो जाती है।
