Get App

मुकेश अंबानी 100 अरब डॉलर वाले अमीरों के क्लब में हुए शामिल, जानिए मस्क समेत कौन-कौन हैं इस लिस्ट में

एलॉन मस्क, जेफ बेजोस, लुई वीटन के प्रमुख बर्नार्ड अरनॉल्ट, बिल गेट्स जैसे दिग्गज इस लिस्ट में शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 10, 2021 पर 5:47 PM
मुकेश अंबानी 100 अरब डॉलर वाले अमीरों के क्लब में हुए शामिल, जानिए मस्क समेत कौन-कौन हैं इस लिस्ट में

Mukesh Ambani 100 Billion Dollar Club: एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने नया मुकाम हासिल किया है और वो 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल हो गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के मालिक मुकेश अंबानी इस लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं। इस साल मुकेश अंबानी की संपत्ति में 23.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

इस क्लब में ऐमजॉन (Amazon) के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) और टेस्ला (Tesla) के एलन मस्क (Elon Musk) पहले से ही हैं। मुकेश अंबानी इस क्लब में इसलिए पहुंचे, क्योंकि शुक्रवार को उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर (Reliance Industries Share Rise) तेजी से ऊपर चढ़ गए।

ब्लूमबर्ग बिलियनेर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक अब उनकी दौलत 100.6 अरब डॉलर (Mukesh Ambani Net Worth) की हो गई है। सिर्फ इसी साल मुकेश अंबानी की दौलत करीब 23.8 अरब डॉलर बढ़ी है।

Forbes Rich List 2021- RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 10 साल से देश के सबसे अमीर व्यक्ति

मुकेश अंबानी के अलावा इस लिस्ट में 222 अरब डॉलर के साथ पहले नंबर पर हैं एलन मस्क (Elon Musk), दूसरे नंबर पर हैं जेफ बेजोस (Jeff Bezos) हैं। इनकी संपत्ति 190.8 अरब डॉलर है। इसके बाद तीसरे नंबर पर बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) हैं। मुकेश अंबानी अभी इस लिस्ट में 11वें पायदान पर हैं।

इनके अलावा 100 अरब डॉलर क्लब में बिल गेट्स (Bill Gates), लैरी पेज (Larry Page), मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg), सर्जी ब्रिन, लैरी एलिसन, स्टीव बाल्मर और वॉरेन बफे भी हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें