Mumbai Boat Capsizes: मुंबई में गेटवे के पास बड़ा हादसा, एलीफेंटा द्वीप के पास पलटी फेरी नाव, 1 की मौत, 5 यात्री लापता

Mumbai Ferry Boat Capsizes: यह द्वीप मुंबई से दूर है और इसमें प्रसिद्ध घरपुरी गुफाएं हैं, जो एक टूरिस्ट स्पॉट है। शर्मा ने कहा, “कोस्ट गार्ड और नौसेना सर्च ऑपरेशन में शामिल हो गए थे। हमारे जहाज इलाके में हैं और हम जिंदा बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। मुंबई पोर्ट अथॉरिटी के हार्बर मास्टर की ओर से तटरक्षक बल को सतर्क किया गया था। यह घटना शाम करीब 4 बजे हुई

अपडेटेड Dec 18, 2024 पर 7:09 PM
Story continues below Advertisement
Mumbai Boat Capsizes: एलीफेंटा द्वीप के पास नाव पलटी, 1 की मौत, 5 यात्री लापता, 50 से ज्यादा को बचाया गया

यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा गुफाओं तक ले जा रही एक फेरी बोट बुधवार को मुंबई के पास एलिफेंटा द्वीप समूह के पास पलट गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और पांच अब भी लापता बताए जा रहे हैं। यह घटना तब हुई, जब एक डिफेंस जहाज नाव से टकरा गया। महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड के CEO माणिक गुरसल ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि बचाए गए 56 लोगों को नवी मुंबई, 10 को मुंबई डॉकयार्ड और 9 को गेटवे ऑफ इंडिया ले जाया गया। उन्होंने कहा कि पांच लोग लापता हैं और उनकी तलाश जारी है।

यह द्वीप मुंबई से दूर है और इसमें प्रसिद्ध घरपुरी गुफाएं हैं, जो एक टूरिस्ट स्पॉट है। शर्मा ने कहा, “कोस्ट गार्ड और नौसेना सर्च ऑपरेशन में शामिल हो गए थे। हमारे जहाज इलाके में हैं और हम जिंदा बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। मुंबई पोर्ट अथॉरिटी के हार्बर मास्टर की ओर से तटरक्षक बल को सतर्क किया गया था। यह घटना शाम करीब 4 बजे हुई।”

भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया, “कोस्ट गार्ड और मरीन पुलिस के समन्वय से नेवी ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नौसेना की 11 बोट, मरीन पुलिस की तीन नावें और कोस्ट गार्ड की एक नाव एरिया में हैं। इसके अलावा चार हेलीकॉप्टर सर्च एंड रेस्क्यू कर रहे हैं।”


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने X पर लिखा, ''हमें बोट नीलकमल से जुड़ी एक दुर्घटना की रिपोर्ट मिली है, जो एलीफेंटा की ओर जा रही थी। नौसेना, तटरक्षक बल, पोर्ट और पुलिस टीमों की नौकाओं को सहायता के लिए तुरंत भेज दिया गया है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम जिला और पुलिस प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं और सौभाग्य से ज्यादातर नागरिकों को बचा लिया गया है। हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी चल रहा है। जिला प्रशासन को बचाव अभियान के लिए सभी जरूरी मशीनरी तैनात करने के आदेश दिए गए हैं।”

Pressure Cooker Safety Tips: प्रेशर कुकर में खाना बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना बम की तरह होगा विस्फोट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।