Mumbai Drug Bust Case LIVE: अभी जेल में ही रहेंगे आर्यन खान, कोर्ट ने खारिज की शाहरुख के बेटे की जमानत याचिका

Mumbai Drug Bust Case: आर्यन खान और दूसरे आरोपियों को आर्थर जेल में 3-5 दिनों के लिए क्वारंटाइन सेल में रखा जाएगा

अपडेटेड Oct 08, 2021 पर 6:46 PM

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी। आर्यन और दूसरे आरोपियों को शुक्रवार को आर्थर रोड जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे पहले सभी आरोपियों का Covid-19 टेस्ट नेगेटिव आया और उन्हें स्वास्थ्य रूप से फिट घोषित किया गया है। समीर वानखेड़े, जोनल निदेशक, NCB ने अदालत से अनुरोध किया था कि आरोपी को मुंबई में जांच एजेंसी के कार्यालय में रखा जाए, क्योंकि जेल बिना कोरोनावायरस टेस्ट रिपोर्ट के कैदियों को स्वीकार नहीं करता है।

मुंबई ड्रग्स भंडाफोड़ मामले में गिरफ्तार आर्यन खान और सात अन्य की जमानत याचिका संयोग से मां गौरी खान के जन्मदिन पर आई है। एक मजिस्ट्रेट अदालत दोपहर करीब 12:30 बजे याचिका पर सुनवाई कर सकती है।

ये मामला मुंबई में एक क्रूज जहाज पर प्रतिबंधित दवाओं की कथित जब्ती से संबंधित है। अदालत ने एक दिन पहले शाहरुख के बेटे, उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट, मॉडल मुनमुन धमेचा और पांच दूसरे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में दिया था। इस बीच, NCP छापेमारी को लेकर NCB पर सवाल उठाए हैं।

Mumbai Drug Bust Case LIVE Updates:

- मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने मुंबई तट पर एक क्रूज जहाज पर एक पार्टी में छापेमारी के बाद ड्रग्स की जब्ती से संबंधित मामले में आर्यन खान, अरबाज खान और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका खारिज कर दी।

- ASG ने कहा कि आरोपी व्यक्तियों के फोन में Whatsapp चैट का कंटेंट और घटना एक संयोग नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा, "वे एक ही कार में गए। ये कोई संयोग नहीं हो सकता कि ये सभी आरोपी एक ही जगह पर ड्रग्स के साथ पाए गए।" उन्होंने पहले तर्क दिया था कि चैट साफ रूप से फुटबॉल को लेकर हैं, लेकिन उसमें बात ड्रग्स की मात्रा की बात हो रही है।


- आर्थर जेल के अधीक्षक नितिन वायचल ने कहा कि आर्यन खान और दूसरे आरोपियों को आर्थर जेल में 3-5 दिनों के लिए क्वारंटाइन सेल में रखा जाएगा।

- नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का प्रतिनिधित्व करने वाले भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल का कहना है कि "ऐसी दलीलें दी गई हैं जैसे मैं जमानत का विरोध कर रहा हूं। यह मेरा तर्क नहीं है। इस मामले की सुनवाई इस अदालत में नहीं हो सकती, सब कह रहे हैं।"

- लंच के बाद कोर्ट में सुनवाई फिर से शुरू हो गई है और आर्यन खान के वकील सतीश मानेशिंदे शाम 5 बजे से पहले अपने मुवक्किल को आर्थर रोड जेल से जमानत दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।

- मुंबई: NCB क्रूज शिप ड्रग रेड मामले में आर्यन खान और दूसरे आरोपियों को आर्थर जेल लाई।

- कोर्ट में सुनवाई के दौरान आर्यन के वकील मानेशिंदे ने पूछा कि यूनियन ऑफ इंडिया ऐसे मामले में इतनी दिलचस्पी क्यों ले रहा है जहां कोई जब्ती नहीं हुई है? ASG ने इससे इनकार किया।

- डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) मुंबई ने बुधवार को न्हावा शेवा पोर्ट पर एक कंटेनर से 125 करोड़ रुपए की 25 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। एक बिजनेसमैन को गिरफ्तार कर 11 अक्टूबर तक हिरासत में भेजा गया: DRI मुंबई

- आर्यन खान सहित सभी 8 आरोपियों को जिन्हें बीती रात NCB ऑफिस में रखा गया था, उन्हें अब आर्थर रोड जेल भेजा जाएगा। वहां से वे जमानत पर सुनवाई के लिए कोर्ट जाएंगे।

- Mumbai Cruise Drugs Case: कोर्ट ने आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

- मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक ने कहा कि NCB की कार्रवाई का मकसद राज्य को बदनाम करना है, जहां कांग्रेस, NCP और शिवसेना सत्ता में है। मलिक ने कहा, "रिया चक्रवर्ती से लेकर दीपिका पादुकोण,  दूसरे हस्तियां या आर्यन खान, NCB केवल वहीं कार्रवाई करेगा, जहां प्रचार शामिल होगा। कई मामले फर्जी हैं, कोई रिकवरी नहीं हुई है।"

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।