Mumbai Rains: भारी बारिश के कारण मुंबई में दर्जनों उड़ानें रद्द, एयर इंडिया यात्रियों को वापस करेगा टिकट का पैसा

Mumbai Rains: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, इससे मुंबई शहर और उसके उपनगरों में कई इलाकों में जलभराव की कई घटनाओं के कारण परेशानी फिर से बढ़ गई है। शहर खराब मौसम की स्थिति और जलभराव वाली सड़कों से जूझ रहा है

अपडेटेड Jul 25, 2024 पर 1:27 PM
Mumbai Rains: एयर इंडिया ने बताया कि मुंबई में भारी बारिश के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है

Mumbai Rains: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार (25 जुलाई) को भारी बारिश होने के कारण दर्जनों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इस बीच एयर इंडिया ने घोषणा की है कि वे 25 जुलाई को यात्रा के लिए बुकिंग की गई यात्रियों का सारा किराया वापस करेगा। इसके अलावा एयरलाइन नें यात्रियों को रीशेड्यूल का भी ऑफर दिया है। एयर इंडिया ने गुरुवार को एक बयान जारी कर बताया कि मुंबई में भारी बारिश के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इसके परिणामस्वरूप हमारी कुछ उड़ानें रद्द हो गई हैं। जबकि कुछ के रूट डायवर्ट हो गए हैं। इसी के साथ एयर इंडिया ने 25 जुलाई 2024 को यात्रा के लिए बुक की गई टिकट का पूरा पैसा वापस करने की पेशकश की है।

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि एयरपोर्ट पर जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html पर जांच कर लें। इसके अलावा अधिक सहायता के लिए कृपया हमारे संपर्क केंद्र से 011 69329333, 011 69329999 पर संपर्क करें।

महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, इससे मुंबई शहर और उसके उपनगरों में कई इलाकों में जलभराव की कई घटनाओं के कारण परेशानी फिर से बढ़ गई है। शहर खराब मौसम की स्थिति और जलभराव वाली सड़कों से जूझ रहा है।


राज्य में स्कूल बंद

लगातार बारिश के कारण पुणे और कोल्हापुर में भयंकर जलभराव हो गया है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। स्कूलों को बंद करना पड़ा है। मुंबई में भी स्थिति गंभीर है, जहां जुलाई में अब तक की दूसरी सबसे अधिक बारिश हुई है और कुल मिलाकर 150 सेमी से अधिक बारिश हुई है। पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में कई रिहायशी इलाकों में बाढ़ आ गई है, जबकि जिले में बारिश से जुड़ी घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें- Mumbai Local Train: गर्लफ्रेंड प्लेटफॉर्म पर भीग रही थी, बॉयफ्रेंड ने कर दिया ऐसा कांड... थम गई मुंबई की ‘लाइफलाइन’

राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को स्थिति का जायजा लिया। मुंबई, पुणे और ठाणे के संभागीय आयुक्तों और अन्य अधिकारियों से उन्होंने फोन पर बात की तथा सतर्कता बनाए रखने तथा बचाव एवं राहत कार्य के निर्देश दिए। IMD ने एक बयान में कहा कि आने वाले दिनों में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश जारी रहने की आशंका है।

बारिश में गाड़ी चलाने वालों को मुख्य सुझाव

1. इमरजेंसी स्थितियों में ही हॉर्न का इस्तेमाल करें।

2. कार के वेंटिलेशन सिस्टम को साफ करें।

3. पेड़ों से दूर पार्क करें ताकि गाड़ियों पर शाखाएं न गिरें।

4. जरूरत पड़ने पर कार के एयर फिल्टर को जांचें और बदलें।

5. विंडशील्ड वाइपर ब्लेड का नियमित निरीक्षण करें और उसे नया बनाएं।

6. कार के एग्जॉस्ट सिस्टम की निगरानी करें और उसका रखरखाव करें।

7. टायर के प्रेशर की नियमित निगरानी करें और उसे एडजस्ट करें।

8. बेहतर विजिबिलिटी के लिए भारी बारिश में हेडलाइट का इस्तेमाल करें।

9. दूसरे वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

10. अचानक ब्रेक लगाने या तेजी से गाड़ी चलाने से बचें।

11. कार के अंडरबॉडी को बनाए रखकर जंग लगने से बचाएं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।