Credit Cards

Mumbai Rains: मुंबई में मूसलाधार बारिश, ट्रैफिक जाम, ट्रेनों के समय में बदलाव, हाई टाइड की चेतावनी

Mumbai Weather Updates: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आज (14 जुलाई) मुंबई और पालघर जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें मध्यम से भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं मुंबई से सटे ठाणे जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

अपडेटेड Jul 14, 2024 पर 10:53 AM
Story continues below Advertisement
Mumbai Weather Updates: मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नीगिरी में रेड अलर्ट जारी किया है। यहां आज भारी बारिश की आशंका है।

मुंबई में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश होने से हालात बिगड़ गए हैं। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस भारी बारिश से ट्रेन और फ्लाइट सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। क्षेत्रीय मौसम विभाग (Regional Meteorological Department -RMC) ने मुंबई और पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। RMC ने अपने मौसम बुलेटिन में कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। इस बीच, महाराष्ट्र के चार जिलों सतारा, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा, ठाणे, रायगढ़ और पुणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश हुई। जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। जलभराव के कारण अधिकारियों को अंधेरी सबवे को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। इसके अलावा, भारी बारिश के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास का इलाके में पानी भर गया।


वेस्टर्न एक्सप्रेसवे में ट्रैफिक जाम

भारी बारिश की वजह से वेस्टर्न एक्सप्रेसवे में ट्रैफिक जाम लगा रहा। इस बीच मौसम विभाग ने कहा कि रविवार को सुबह ठाणे और रायगढ़ दोनों जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने पालघर, ठाणे, मुंबई, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, कोल्हापुर, सतारा और परभणी में 15 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation – BMC) ने आज शाम 5:14 बजे 3.52 मीटर के हाई टाइड की चेतावनी जारी की है। मुंबई में रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं BMC ने मुंबईकरों से अपील की है कि जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें। लोगों को घर पर ही रहने की सलाह दी गई है।

IMD ने 16 जुलाई तक के लिए जारी किया रेड अलर्ट! मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।