Credit Cards

Mumbai Rains: मुंबई में मूसलाधार बारिश जारी, स्कूल-कॉलेज बंद, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Mumbai Rains: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई इन दिनों मूसलाधार बारिश का सामना कर रही है। मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के कई भारी बारिश का सामना कर रहे हैं। जुलाई महीने में बारिश के सभी रिकॉर्ड टूट चुके हैं। मुंबई में जल आपूर्ति कराने वाली तानसा झील भी लबालब भर गई है

अपडेटेड Jul 28, 2023 पर 10:38 AM
Story continues below Advertisement
Mumbai Rains: मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है

Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश का कहर जारी है। महाराष्ट्र के कई इलाके मूसलाधार बारिश का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। महाराष्ट्र के पालघर और ठाणे में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज- बंद कर दिए गए हैं। जुलाई में बारिश के सभी रेकॉर्ड टूट गए हैं। पिछले 4 साल में दूसरी बार ऐसा हुआ कि जुलाई में 1500 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

मुंबई में शुक्रवार को भारी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। भारी बारिश के चलते मुंबई की सड़कों में गड्ढ़े हो गए हैं। जिससे आम आदमी को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में बारिश के हालात को देखते हुए NDRF को तैयार रखा गया है।

जुलाई महीने में मुंबई में सबसे अधिक बारिश


बारिश के आंकड़े देखें तो मुंबई के उपनगर में जुलाई 2020 में 1502.6 एमएम बारिश दर्ज की गई थी, जबकि इस महीने गुरुवार शाम तक 1578.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश के कारण दहिसर मीरारोड में भारी जलजमाव देखा गया। वहीं, शहर में पिछले 12 साल में इस साल तीसरी बार सबसे ज्यादा 1279.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। गुरुवार को बारिश के चलते सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह 8.30 बजे से गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक शहर में 223.3 एमएम बारिश और उपनगर में 145.1 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

Telangana Rains: भारी बारिश के कारण तेलंगाना में 28 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

भारी बारिश से ठाणे-पालघर के हालात खराब

महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते ठाणे जिला और पालघर जिले में हालात बेहद खराब हो गए हैं। ठाणे के कुछ हिस्सों में घुटनों तक पानी भर गया है। लगातार भारी बारिश के चलते लैंड स्लाइड्स का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में सैकड़ों लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचाया गया है। कलवा शहर में उफनाते नाले में एक 32 साल का शख्स बह गया है। वहीं मुंबई को जलापूर्ति करने वाली तानसा झील भी भर गई है। यह चौथी झील है जो बारिश के लबालब भर गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।