Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में और उछाल दिख रहा है। 8 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 139640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 138260 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4449.87 डॉलर प्रति औंस पर है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट...
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 139640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 128010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 126740 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 138260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 138260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 126740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव ने सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स जैसे कि सोने-चांदी की मांग को बढ़ाया है। अमेरिका के वेनेजुएला पर हमला करने और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ने से भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा है।
चांदी में भी तेजी का आलम है। 8 जनवरी की सुबह चांदी की कीमत बढ़कर 257100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 78.69 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है। सालाना आधार पर चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है और लगभग 164 प्रतिशत मजबूत हुई है। सोने की कीमतें साल 2025 के दौरान 73.45 प्रतिशत मजबूत हुईं। ऊंची कीमतों पर सब्स्टीट्यूशन एक बड़ा जोखिम बन सकता है। जैसे-जैसे चांदी महंगी होगी, इंडस्ट्रीज कॉपर या निकल जैसे सस्ते विकल्पों की ओर रुख कर सकती हैं।