Mumbai Trans Harbour Link: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक नई पहचान फिर से मिलने वाली है। मुंबई से नवी मुंबई की दूरी कम करने वाले मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (Mumbai Trans Harbour Link – MTHL) जल्द ही आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 25 दिसंबर को इसका उद्घाटन होना है। समुद्र पर बन रहे देश के इस सबसे लंबे ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही शुरू करने से पहले प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में जुट गया है। 22 किमी लंबे ब्रिज का निर्माण कार्य 98 फीसदी से ज्यादा पूरा हो चुका है।
