कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को धार देने के लिए देशभर के किसान आज मुजफ्फरनगर के GIC मैदान में जुटकर महापंचायत करेंगे। इसमें 300 से अधिक किसान संगठन शामिल हो रहे हैं। 60 किसान संगठन पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से हैं। इसमें कर्मचारी, मजदूर, छात्र, शिक्षक, रिटायर्ड अधिकारी, सामाजिक, महिला आदि संगठन शामिल रहेंगे।
