Curing Price Pain: मोदी सरकार इन लोकप्रिय और महंगी दवाओं की कीमतों में कर सकती है कटौती, यहां देखें पूरी लिस्ट

Modi Govt एंटी डायबिटिक ड्रग्स sitagliptin, एंटी-बैक्टीरियल इंजेक्शन meropenem और cefpodoxime को प्राइज कंट्रोल के तहत शामिल करने पर विचार कर रही है

अपडेटेड Jan 27, 2022 पर 12:24 PM
Story continues below Advertisement
एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सूची की है समीक्षा की और अपने विचार व्यक्त किए

Curing Price Pain: महंगी दवाओं से परेशान आम लोगों को केंद्र सरकार बड़ी राहत देने पर विचार कर रही है। लोकप्रिय और उच्च-मांग वाली एंटी-डायबिटिक और एंटी-बैक्टीरियल दवाओं की कीमतें जल्द ही कम हो सकती हैं, क्योंकि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बाजार की बिक्री के आधार पर आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची (NLEM) की समीक्षा करने की योजना बना रही है।

News18.com के मुताबिक, सरकार अत्यधिक कीमत वाली और लोकप्रिय दवाओं जैसे एंटी डायबिटिक ड्रग्स sitagliptin, व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाले एंटी-बैक्टीरियल इंजेक्शन meropenem और दवा cefpodoxime को प्राइज कंट्रोल के तहत शामिल करने पर विचार कर रही है।

सूत्रों ने न्यूज 18 को बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) द्वारा बड़े बदलाव की मांग की गई है। एक अधिकारी ने कहा, "डेटा ब्यूरो ऑफ फार्मा पीएसयू ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तुत किया गया है और मंत्री के कार्यालय को आगे के सुझावों के लिए नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) द्वारा समीक्षा की जा रही है।"


RRB-NTPC Result Row: रेलवे परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों की चेतावनी, AISA ने 28 जनवरी को किया 'बिहार बंद' का आह्वान, पढ़िए- 10 बड़ी बातें

ड्रग प्राइस वॉचडॉग NPPA वह निकाय है जो NLEM के दायरे में आने वाली दवाओं की कीमतों को नियंत्रित करता है और सीलिंग तय करके आवश्यक दवाओं की कीमतों पर अंकुश लगाने की कवायद की देखरेख करता है। सरकार के इस कदम के पीछे का उद्देश्य उन दवाओं को मूल्य नियंत्रण में लाना है जिनकी मांग अधिक है और उपभोक्ता अधिक व्यक्तिगत डिस्पोजेबल आय खर्च करते हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सूची की समीक्षा की और अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने हमें नए मोलेक्युल्स की तलाश करने के लिए कहा है जो बाजार में उच्च मांग में हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि उन मोलेक्युल्स (Molecules) को हटा दें जो अक्सर नहीं बेचे जाते हैं।

अधिकारी ने आगे कहा कि नई सूची में वे दवाएं शामिल होंगी जिनकी कीमत बहुत अधिक है लेकिन वे जीवन रक्षक हैं और जनता द्वारा उपयोग की जाती हैं। बता दें कि उदाहरण के तौर पर मेरोपेनेम (meropenem) की 1,000 मिलीग्राम की एक शीशी 2,979 रुपये में बेची जाती है, काफी अधिक है।

यह दवा एक एंटीबायोटिक है जिसका उपयोग त्वचा, फेफड़े, पेट, रक्त और मस्तिष्क के गंभीर संक्रमणों के इलाज के लिए किया जाता है और इसका उपयोग आमतौर पर अस्पताल में भर्ती गंभीर रूप से बीमार मरीजों के इलाज के लिए किया जाता है। मेरोपेनेम बनाने वाले प्रमुख ब्रांड AstraZeneca, Cipla, Macleods और Lupin हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।