NCRB Crime Data: देश में सबसे सुरक्षित शहर कौन सा है और कहां सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं। इस बारे में आपकी जानने की जिज्ञासा बढ़ गई होगी। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि देश का सबसे सुरक्षित शहर कौन सा है? दरअसल, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau – NCRB) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता भारत का सबसे सुरक्षित शहर है। इसी के साथ कोलकाता को लगातार तीसरे साल सबसे सुरक्षित शहर बताया गया है। जहां प्रति लाख जनसंख्या पर सबसे कम अपराध दर्ज किए गए हैं। वहीं दिल्ली और मुंबई जैसे महानगर इस लिस्ट में काफी पीछे नजर आ रहे हैं।
