आधार नंबर जारी करने वाली नोडल संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने नीलकंठ मिश्रा को अपना अंशकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्तमान में नीलकंठ मिश्रा एक्सिस बैंक लिमिटेड में मुख्य अर्थशास्त्री और ग्लोबल रिसर्च हेड हैं। एक्सिस बैंक से पहले, मिश्रा ने ज्यूरिख स्थित क्रेडिट सुइस में दो दशकों तक काम किया है। नीलकंठ मिश्रा मेटल और माइनिंग, इंडियन फार्मास्यूटिकल्स, ताइवान आईसी डिजाइन, सेमीकंडक्टर फाउंड्री और एशियन टेक स्ट्रैटजी रिसर्च में माहिर हैं। बता दें कि यूआईडीएआई बोर्ड में एक अध्यक्ष, दो अंशकालिक सदस्य और सीईओ होते हैं।
