Rajnikanth Viral Pic: सुपरस्टार रजनीकांत ने बताया कि किसी भी संन्यासी और योगी के चरण छूना उनकी आदत है। चाहे उनकी उम्र कुछ भी क्यों ना हो। हाल ही में एक्टर रजनीकांत की मुलाकात लखनऊ में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से हुई। सीएम को देखते ही रजनीकांत ने उनके चरण स्पर्श कर लिए जिसके बाद से लगातार कॉन्ट्रोवर्सी जारी है। ऐसे में एक्टर ने प्रेस के सामने इस बात को रखा और बोले कि संन्यासी और योगियों के पांव छूना मेरी आदत है भले ही उनकी उम्र कुछ भी हो।
तमिलनाडु में एक्टर के इस भाव पर लोगों में बहस छिड़ गई। क्या एक 72 साल के एक्टर का अपने से कई गुना छोटे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पांव छूना सही है। इस पर रजनीकांत का रिएक्शन लोगों को अब काफी पसंद आ रहा है। उनकी अपने संस्कारों के प्रति जवाबदेही लोगों को इंस्पायर कर रही है। कुछ लोग उन्हें सही ठहराने के लिए शाहरुख खान के सीएम ममता बनर्जी के पांव छूने से कंपेयर कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव की ओर कर रही है तस्वीर इशारा
इसी बीच एक्टर से 2024 लोकसभा इलेक्शन को लेकर भी सवाल किया गया लेकिन इस मुद्दे पर एक्टर ने कोई भी बात करने से इनकार कर दिया। भले ही एक्टर कुछ भी कहें लेकिन लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले इस तरह की तस्वीर आना। दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी की सियासत के लिहाज से एक बड़ी रणनीति का अंदेशा दे रहा है।