NEET Paper Leak: CBI ने RIMS रांची की MBBS छात्रा को किया गिरफ्तार, 'सॉल्वर मॉड्यूल' का हिस्सा, नीट पेपर हल करने का आरोप

NEET Paper Leak: इससे पहले दिन में, RIMS के PRO राजीव रंजन ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया, "CBI की टीम फर्स्ट ईयर की छात्रा से पूछताछ कर रही है। टीम ने बुधवार को अस्पताल मैनेजमेंट से संपर्क कर कहा कि वे उससे नीट पेपर लीक के सिलसिले में पूछताछ करना चाहते हैं। मैनेजमेंट ने टीम को पूरा सहयोग दिया। बृहस्पतिवार को भी उन्होंने उससे पूछताछ की और कहा कि आगे भी पूछताछ की जाएगी

अपडेटेड Jul 19, 2024 पर 9:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
NEET Paper Leak: CBI ने RIMS रांची की MBBS छात्रा को किया गिरफ्तार

CBI ने शुक्रवार को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) के फर्स्ट ईयर की MBBS छात्रा को कथित तौर पर ‘सॉल्वर मॉड्यूल’ का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र हल करने वाला ये गैंग एक इंजीनियर के साथ मिलकर काम कर रहा था, जिसने NEET-UG प्रश्नपत्र चुराए थे। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दो दिनों की लंबी पूछताछ के बाद सुरभि कुमारी को गिरफ्तार कर लिया।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, उन्होंने बताया कि आरोप है कि कुमारी ‘सॉल्वर मॉड्यूल’ की पांचवीं सदस्य थी, जो पंकज कुमार के चुराए गए प्रश्नपत्र को हल करने के लिए पांच मई की सुबह NEET-UG परीक्षा के दिन हजारीबाग में मौजूद थी। CBI ने अब तक NEET-UG मामलों के सिलसिले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

CBI ने पहले की थी पूछताछ


झारखंड सरकार के तहत आने वाले RIMS को पहले राजेंद्र मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (RMCH) के नाम से जाना जाता था। संस्थान के हॉस्टल में रहने वाली छात्रा से इस हफ्ते की शुरुआत में CBI ने पूछताछ के लिए संपर्क किया था।

इससे पहले दिन में, RIMS के PRO राजीव रंजन ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया, "CBI की टीम फर्स्ट ईयर की छात्रा से पूछताछ कर रही है। टीम ने बुधवार को अस्पताल मैनेजमेंट से संपर्क कर कहा कि वे उससे नीट पेपर लीक के सिलसिले में पूछताछ करना चाहते हैं। मैनेजमेंट ने टीम को पूरा सहयोग दिया। बृहस्पतिवार को भी उन्होंने उससे पूछताछ की और कहा कि आगे भी पूछताछ की जाएगी।"

अधिकारी ने बताया कि छात्रा के माता-पिता ने मैनेजमेंट से संपर्क किया है और उन्हें स्थिति से अवगत करा दिया गया है।

AIIMS पटना के चार छात्र गिरफ्तार

बृहस्पतिवार को CBI ने NEET-UG प्रश्नपत्र लीक मामले में ‘सॉल्वर मॉड्यूल’ का हिस्सा रहे AIIMS पटना के चार MBBS छात्रों को गिरफ्तार किया था। अदालत ने इन चारों को चार दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया था।

सूत्रों के अनुसार, इन पांच सदस्यों को प्रश्नपत्र हल करने का काम सौंपा गया था, ताकि गैंग से पैसे के बदले मदद लेने वाले नीट अभ्यर्थियों को आंसर की उपलब्ध कराई जा सके।

इस साल पांच मई को 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर NEET-UG परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 23 लाख से ज़्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।