Netflix ने हाल ही में Stream Fest के तहत भारत में दो दिन के लिए Free Netflix का ऐलान किया था। 5 और 6 दिसंबर को Netflix फ्री कर दिया गया था। अब भारत में भारी डिमांड को देखते हुए एक बार फिर इस प्लेटफॉर्म ने दो दिन के लिए नेटफ्लिक्स फ्री को आगे बढ़ा दिया है। यानी एक बार फिर से आप दो दिन तक के लिए Netflix फ्री में देख सकते हैं। जी हां, Netflix पर अपनी पसंदीदा फिल्में या शो को मुफ्त में देखने का मौका दोबारा मिल रहा है।
Netflix पर Stream Fest दोबारा आ गया है। यह आज यानी 9 दिसंबर की सुबह 9 बजे से शुरू हो चुका है, जो 11 दिसंबर सुबह 8:59 बजे तक चलेगा। जो लोग पहले दो दिनों में नेटफ्लिक्स फ्री में नहीं देख सके थे, उनके पास इसे दोबारा एक्सेस करने का मौका है। यह नेटफ्लिक्स की अपने कंटेंट को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश है, जिन्होंने स्ट्रीमिंग सर्विस को सब्सक्राइब नहीं किया है या शुरुआती दिनों के बाद अनसब्सक्राइब कर दिया गया है। Netflix के मुताबिक, Stream Fest के तहत मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, क्रोमकास्ट, ब्राउज़र, गेमिंग कंसोल के जरिए भी कंटेंट देखे जा सकते हैं।
Netflix Stream Fest के तहत अब 9 दिसंबर से 11 दिसंबर की सुबह 8.59 तक फ्री Netflix ऐक्सेस लोगों को दिया जा रहा है। पहले की तरह इस बार भी Stream Fest के तहत मुफ्त Netflix देखने का नियम वही रहेगा। इसके लिए आपको Netflix पर साइन अप करना होगा। वहीं, अगर आप पहले से ही Netflix सब्सक्राइबर हैं तो ये आपके लिए नहीं है। Netflix सब्सक्राइबर नहीं हैं तो आप इसका लाभ ले सकते हैं।
अगर आप Netflix को अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप पर एस्सेस करने की कोशिश कर रहे हैं, तो केवल अपने वेब ब्राउजर पर www.netflix.com/in/streamfest टाइप करना होगा। वहीं, आप इसे अपने एंड्रॉयड, आईओएस डिवाइसेज और स्मार्ट टीवी पर भी एक्सेस कर सकते हैं। Netflix Stream Fest के तहत फ्री Netflix के कंटेंट देखने के लिए आपको ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर सहित जरूरी जानकारियां देनी पड़ेगी। बता दें कि भारत में Netflix के प्लान 199 रुपये प्रति महीने से शुरू है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
