New Year 2023: Tiger और Elephent से सीखें जीवन के सबक, IAS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो

New Year 2023: भारतीय प्रशानिक सेवा (IAS) की वरिष्ठ अधिकारी सुप्रिया साहू ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बाघों और हाथियों से जीवन का सबक लेने की अपील की है। उनके दोनों वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साहू मौजूदा समय में तमिलनाडु सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और वन के पद पर हैं

अपडेटेड Dec 27, 2022 पर 9:15 AM
Story continues below Advertisement
IAS अधिकारी ने वीडियो में 5 प्वाइंट में बेहतर जीवन जीने का संदेश दिया है

New Year 2023: साल 2022 के खत्म होने के कगार में पहुंच गया है। नया साल जल्द ही दस्तक देने वाला है। नए साल पर हर कोई नया संकल्प (New Year Resolution) लेता है। इसके बाद उसे पूरा करने के लिए सालभर कोशिश भी करता है। इसके साथ ही बीते हुए साल से हम कुछ सबक भी सीखते हैं। इस बीच तमिलनाडु में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service -IAS) अधिकारी सुप्रिया साहू (Supriya Sahu) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने हाथियों और बाघों (tigers and elephants) से जुड़े वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो के जरिए साहू ने नए साल का संदेश दिया है।

IAS ने वीडियो में 5 प्वाइंट में बेहतर जीवन जीने का संदेश दिया है। इन मैसेज के जरिए उन्होंने आने वाले नए साल में जीवन जीने का तरीका बताने की कोशिश की है। सुप्रिया साहू ने अपने इस ट्वीट में भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कासवान को भी टैग किया है।

बाघ से सीखे जीवन के सबक


इस वीडियो को शेयर करते हुए साहू ने कई सबक गिनाए जो उन्होंने बाघों से सीखे। उन्होंने लिखा,

बाघों से सीखने के लिए नए साल के सबक:

1. अद्वितीय और अपनी तरह के अकेले व्यक्ति बनें।

2. ऐसे चलें जैसे कि आप दुनिया के मालिक हैं।

3. सर्वाइव करने के लिए फुर्ती और साहस जरूरी है।

4. भूख लगने पर ही खाते हैं, शक्ति दिखाने के लिए ही किसी को नहीं मारते।

5. धैर्य और दृढ़ता रखें, इसका नतीजा अच्छा ही होगा।

साहू के इन ट्वीट्स को बहुत से लोग पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि कई वन अधिकारियों से सुना है कि बाघ मूल रूप से शर्मीले जानवर हैं। बाघ बहुत सुंदर होते हैं।

New Year 2023: मुंबई की इन जगहों पर मना सकते हैं नए साल का जश्न, करें पार्टी, होगी फुल मस्ती धमाल

हाथियों से सीखे नए साल का सबक

साहू ने हाथियों से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने हाथियों के जीवन से बेहतर सीख लेने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे सबक हैं जो हार्थियों से सीखे जा सकते हैं।

हाथी वजनदार लेकिन अपना वजन बाहर नहीं डालते।

बुद्धिमान लेकिन, दिखावा नहीं करते।

ताकतवर, लेकिन उकसाया न जाए तो संयमित।

कीचड़ में लोटना, देर तक नहाना।

दिल खोलकर खाए, लंबी दूरी तक सैर करे।

जानिए कौन हैं IAS सुप्रिया साहू 

सुप्रिया साहू सीनियर आईएएस अधिकारी हैं। 27 जुलाई 1968 को तमिलनाडु में इनका जन्‍मा हुआ। आईएएस अधिकारी मुरूगनंदम से शादी की। सुप्रिया साहू ने लखनऊ विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की। फिर यूपीएससी की तैयारियों में जुट गईं। साल 1991 बैच की तमिलनाडु कैडर में आईएएस बनीं। साहू को साल फरवरी 2016 में भारत की सबसे बड़ी पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग एजेंसी प्रसार भारती का डायरेक्‍टर नियुक्‍त किया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।