New Year's Eve 2021: साल 2021 का आज यानी 31 दिसंबर को आखिरी दिन है। गूगल (Google) ने आज नए साल की पूर्व संध्या पर अगले साल यानी 2022 की तैयारी के लिए एक फेस्टिव डूडल बनाया है। 31 दिसंबर के गूगल डूडल में ढेर सारी कैंडी, कंफेट्टी और जैकलाइट हैं। गुरुवार 30 दिसंबर को 12 बजते ही डूडल दुनियाभर में Google के होमपेज पर लाइव हो गया, जो साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को दर्शाता है।